मुंबई

jain muni सृजन के महा सुमेरु थे aacharya tulsi: अणिमाश्री

महाप्रयाण दिवस पर संघ प्रभावक का आयोजन

2 min read
Jun 21, 2019
jain muni सृजन के महा सुमेरु थे aacharya tulsi: अणिमाश्री

मुंबई. मुलुंड तेरापंथी सभा के तत्वावधान में गुरुवार को तेरापंथ भवन के प्रांगण में साध्वी अणिमाश्रीजी साध्वी मंगलप्रज्ञा श्रीजी के सानिध्य में गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 23 वे महाप्रयाण दिवस का भव्य एवं संघप्रभावक कार्यक्रम समायोजित हुआ। अणिमा श्री ने अपने भाव सुमन अर्पित करते हुए कहा गुरुदेव श्री तुलसी सृजन के महा सुमेरु थे। उन्होंने धर्म संघ में अनेक कृतियों का सृजन किया। उन्हीं के द्वारा सृजित आचार्य महाश्रमण धर्म संघ के भाल पर मुकुट मणि की तरह सुशोभित हो रहे हैं। उन्हीं की अनुपम कृति साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा आज असाधारण साध्वी प्रमुखा के रूप में सुशोभित हो रहे हैं। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा ने भावांजलि अर्पित करते हुए कहा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी धर्म क्रांति के पुरोधा आचार्य श्री तुलसी महासूर्य के रूप में इस धरती पर अवतरित हुए। मानव जाति के परम उपकारी इस महासूर्य ने खुले हाथों से आत्म ज्ञान का प्रकाश बांटा और अपनी ऊर्जा से अनगिनत चरणों को ऊर्जा संपन्न बनाया। उनके उज्जवल आकर्षक आभामंडल में निश्चित ही विरल विलक्षणता थी। सन्निधि में आने वाले हर व्यक्ति को नेह का अमृत पान कराते थे। मैंने भी अमृत पुरुष के सन्निधि में बैठकर ज्ञान का अमृत पान किया है एवं मेरी विकास यात्रा को गति दी है। साध्वी श्री कर्णिकाश्री एवं साध्वी समत्वयाश ने सुंदर एवं भावपूर्ण स्वरांजलि में आराध्य की अभिवंदना की। साध्वी श्री सुधाप्रभा ने भावांजली देते हुए कहा करुणा के महासागर आचार्य तुलसी के सन्निधि में आने वाला आत्म संतोष की अनुभूति करता है धर्म संघ के हर फूल में तुलसी की सुवास सुवासित हो रही है। मुंबई सभा अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़, मुलुंड सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया,अखिल भारतीय महिला मंडल की परामर्शशिका प्रेमलता सिसोदिया,मुंबई सभा के मंत्री विजय पटवारी, उपाध्यक्ष भगवती पटवारी,संरक्षक विमल सोनी,अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी, महिला मंडल संयोजिका निर्मला सिंघवी, ऐरोली तेयुप के अध्यक्ष धीरज बोहरा, थाने सभा के मंत्री जितेंद्र बरलोटा, संतोष चोरडिया ने अपने उदगारों द्वारा गुरुवार की अभ्यर्थना की। प्रकाश गेलडा व महेंद्र सांखला ने सुमधर गीत का संगान किया। मंगल संगान मुलुंड महिला मंडल ने किया। आभार ज्ञापन सभा मंत्री दीपक सिंघवी ने किया। कांग्रेस सेवादल के राकेश शेट्टी नगरसेवक समिता कांबले ,रजनी केनी सह सैकड़ों तुलसी भक्तों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Published on:
21 Jun 2019 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर