2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाई कोर्ट ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बताया, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

गांजे के साथ जुलाई, 2019 में गिरफ्तार, आरोपी ने कहा-नहीं समझता हिंदी

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad Serial Bomb Blast Case : विशेष अदालत से फांसी की सजा पाए शकील को बचपन से था बम से खेलने का शौक

Ahmedabad Serial Bomb Blast Case : विशेष अदालत से फांसी की सजा पाए शकील को बचपन से था बम से खेलने का शौक

मुंबई. पूरी दुनिया में हिंदी भले ही दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, मगर भारत में इसे लेकर विवाद होते रहते हैं। गांजे के साथ जुलाई, 2019 में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार हैदराबाद निवासी गंगम सुधीर कुमार रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। रेड्डी का कहना है कि जेल में उसके अधिकारों की जानकारी हिंदी में दी गई। चूंकि मुझे हिंदी नहीं आती, इसलिए जमानत मिलनी चाहिए। बांबे हाई कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी कि तुम टूर एंड ट्रैवेल बिजनेस चलाते हो। तुम्हें हिंदी आनी चाहिए। हिंदी राष्ट्रीय भाषा है। यह आदेश जस्टिस नितिन सांबरे ने नवंबर, 2019 में जारी किया था। रेड्डी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है। याचिकाकर्ता ने बताया है कि वह तेलंगाना का रहने वाला है। तेलगू भाषा अच्छी तरह जानता है। जानकारी उसकी भाषा में न देना संविधान के अनुसार उसके अधिकारों का उल्लंघन है। उसका यह भी कहना है कि भारत में कोई राष्ट्र भाषा नहीं है। यहां केवल राज भाषाएं हैं।

पालघर में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
मुंबई. आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू से मुर्गियों के मरने की पुष्टि हुई है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कांबले ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री फॉर्म में कुछ मुर्गियां मर गई थीं। इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में एच5एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस से मुर्गियों की मौत की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का फैलाव रोकने के लिए संक्रमित पोल्ट्री फॉर्म के एक किमी के दायरे में मुर्गियां मारी जाएंगी। ठाणे जिले की शाहपुर तहसील के एक फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 25 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश जारी किया गया है।

Story Loader