2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान, अनुराग ठाकुर ने धक-धक गर्ल को दी बधाई

IFFI 2023: IFFI 2023 में माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर माधुरी दीक्षित को बधाई दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Nov 21, 2023

iffi_2023_madhuri_dixit_2.jpg

IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को 54वें इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल में खास ट्रिब्यूट दिया गया है। भारत के 54वें इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल ने माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार से सम्मानित किया है।

अनुराग ठाकुर का सोशल मीडिया पोस्ट
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने माधुरी दीक्षित को अवॉर्ड देते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''हर युग की आइकन, माधुरी दीक्षित ने चार अविश्वसनीय दशकों तक अद्वितीय प्रतिभा के साथ हमारी स्क्रीन की शोभा बढ़ाई है।''

फिल्मी दुनिया में कई पुरस्कार माधुरी के नाम
'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार माधुरी दीक्षित की उपलब्धियों और भारतीय सिनेमा पर उनके लम्बे समय की छाप का एक साइन है।
इसके पहले भी एक्ट्रेस ने अपने नाम कई पुरस्कार किये हैं। 1980, 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को छह फिल्मफेयर पुरस्कार मिले और उन्हें रिकॉर्ड 14 बार बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। 2014 में उन्हें भारत में यूनिसेफ सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'अबोध' से की और तेजाब से उन्हें पहचान मिली।

54वां आईएफएफआई
54वां भारतीय इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल-आईएफएफआई गोवा में 20 नवंबर से शुरू हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट में सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, विजय सेतुपति, सनी देओल, करण जौहर, श्रेया घोषाल, शांतनु मोइत्रा और सुखविंदर सिंह भी शामिल हैं।

Story Loader