
भागवत कथा में निकली कलश शोभायात्रा
मुंबई. भागवत कथा, कलश यात्रा व महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार से साकीनाका के खैरानी रोड स्थित दुर्गामाता मन्दिर के परिसर में शुरू हुआ। दुर्गामाताजी धर्मार्ध चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इसका आयोजन 14 अप्रेल तक चलेगा। कथा वाचन वृंदावन के रसराज मृदुल महाराज करेंगे, जो भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का संगीतमय प्रवचन देंगे। कथा के दौरान विविध झांकियों के साथ माता दुर्गा की झांकी निकाली जाएगी। महायज्ञ व अन्नपूर्णा महाभण्डारे के साथ पूर्णाहुति होगी। आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या महिला, पुरुष सहित बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा, राज्यमंत्री सजंय उपाध्याय, म्हाडा उपाध्यक्ष मधु चव्हाण, उदय प्रताप सिंह, संयोजिका उषा किरण द्विवेदी, सुनीता सुमन सिंह सहित मधुबाला द्विवेदी, अशोक कन्नौजिया, चन्दन दुबे, नरेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
श्री जीणमाता प्रचार मंडल का वार्षिक महोत्सव रविवार को
मुंबई. श्री जीणमाता प्रचार मण्डल, मुंबई गोरेगांव (पश्चिम) का दशम वार्षिक महोत्सव रविवार को बांगुर नगर में होगा। महोत्सव में अखंड ज्योति, छप्पन भोग, अलौकिक झांकी के साथ भजनों की प्रस्तुति होगी। दोपहर में श्री जीण चरित्र मानस मंगल पाठ होगा। शम छह बजे अरविंद रामा सहल, लता सिंह राजपूत (कोलकाता), राजू खण्डेलवाल (मुंबई) की ओर से भजनों की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, महासचिव विजय डोकानिया, कोषाध्यक्ष सांवलचंद अग्रवाल, मुख्य संरक्षक नंदू अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
Published on:
06 Apr 2019 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
