मुंबई

Lalbaugcha Raja Visarjan: 22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का विसर्जन, गिरगांव चौपाटी पर उमड़ा जनसैलाब

Lalbaugcha Raja Visarjan 2023: 22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन किया गया।

2 min read
Sep 29, 2023
लालबाग के राजा का हुआ विसर्जन, देखें तस्वीरें

Lalbaugcha Raja Ganesh Visarjan at Girgaon Chowpatty: गणपति बाप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ.. इस गूंज के साथ मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग राजा (लालबागचा राजा) की सवारी शुक्रवार सुबह गिरगांव चौपाटी पर पहुंची। 22 घंटे की भव्य यात्रा के बाद लालबाग के राजा का गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन किया गया। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए चौपाटी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के दिन गणराया के विसर्जन की धूम देखी जा रही है। सबके चहेते बप्पा को विदाई देने के लिए हर जगह भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। हर जगह ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ भगवन गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह 10 दिन के आतिथ्य के बाद आज लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर विदाई दी गई। यह भी पढ़े-Mumbai Rains: मुंबई में गणपति विसर्जन पर भारी बारिश, जुहू बीच पर युवक पर गिरी बिजली

लालबाग राजा की सवारी जैसे ही गिरगांव चौपाटी पर पहुंची, हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इसके बाद जुलूस धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ गया। बप्पा की आरती करने के बाद सुबह सवा नौ बजे लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया। राजा को विदाई देने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 22 घंटे के भव्य जुलूस के बाद राजा को विदाई दी गई।

लालबाग के राजा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी-

दरअसल, आज सुबह करीब आठ बजे लालबाग के राजा गिरगांव चौपाटी पहुंचे थे। हालांकि, सुबह समुद्र का पानी कम होने के कारण विसर्जन के लिए आए लालबाग के राजा समेत कई गणेश प्रतिमाएं कतार में थी। ज्वार आने के बाद बप्पा की विशाल मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित किया जा रहा है। विसर्जन के लिए बीएमसी के कर्मचारियों के अलावा बंदोबस्त में मुंबई पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। लालबाग के राजा का विसर्जन यहां क्लिक कर देखें

Published on:
29 Sept 2023 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर