
Maha news corona: मार्च से मई तक लोगों को बिजली , पानी मुफ्त मिले: कांग्रेस
मुम्बई । मुम्बई परप्रांतियों और मजदूर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने में हो रही ढिलाई को लेकर मुम्बई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उचित व्यवस्था की मांग की है । साथ ही जब तक लॉक डाउन पूरी तरह से समाप्त न हो जाए तबतक सभी को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी दिए जाने और संपत्ति कर के भुगतान में राहत प्रदान किये जाने जी मांग की है ।
मुम्बई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह मनहास ने तमाम ठिकानों पर हो रही अव्यवस्था को लेकर सरकार से प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नगरसेवकों और प्रतिष्ठित एनजीओ की मदद से अधिक कम्युनिटी रसोईघर और शिव भोज केंद्र खोलने की मांग की है । ताकि उस हर व्यक्ति को भोजन मिल सके ,जो लॉक डाउन के कारण इस समय संकट में है।
कई क्षेत्रों और बिल्डिंगों को सील कर दिया गया है उसमें रहने वाले लोगों के लिए भोजन, किराने का सामान, सब्जियां और अन्य आवश्यक चीजों की उचित आपूर्ति परस्पर नही हो पाने के मोदी को भी उपस्थित किया है
लॉक डाउन के चलते मध्यम वर्ग के परिवारों की आय मार्च और अप्रैल के महीने में शून्य हो गई है। ऐसे में लोग बमुश्किल अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम हैं। इस लिए मुम्बई में लोगों को अगले मार्च अप्रैल के साथ अगले दो महीने तक बिजली , पानी और संपत्ति कर से मुक्त रखा जाये । इनसे कोई बिल की वसूली ना की जाए, बिल भुगतान नही होने की वजह से पीएनजी कंपनियां लोगों के गैस कनेक्शन ना काटे जाएं ।
मनहास ने साथ ही भारत के वित्त मंत्री से अनुरोध किया था कि वे उन सभी ऋणदाताओं लोन को राहत प्रदान करें । सभी को तीन महीने तक ईएमआई से मुक्ति दी जाए ।
मुम्बई कांग्रेस के नेता जाकिर अहमद ने बताया कि सरकार द्वारा सही समय और सही जगह पर उठाए गए सख्त, रचनात्मक और एहतियाती कदम से इस समय मुश्किल घड़ी का हम डट कर मुकाबला कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हम उद्धव ठाकरे सरकार के साथ हैं। और हम संयुक्त रूप से कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करेंगे।
Published on:
13 Apr 2020 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
