8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha news corona :मुख्य सचिव के काम पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

( Nana Patole) नागपुर ( Nagpur to Mumbai) से मुंबई तक के बीच उन्होंने 1700 किलोमीटर सड़क के द्वारा दौरा कर लोगों से मौजूदा स्थिति पर बातचीत कर तमाम विषयो पर खबर ली। नाना पटोले ने प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर नाराजगी(Unsatisfaction) भी जताई। और उन्होंने मुख्यमंत्री( CM uddhav thakre) को भी इस बारे में सूचित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Maha news corona :मुख्य सचिव के काम पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Maha news corona :मुख्य सचिव के काम पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

मुम्बई । राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने तीन मंत्रियों के साथ राज्य का दौरा किया। नागपुर से मुंबई तक के बीच उन्होंने 1700 किलोमीटर सड़क के द्वारा दौरा कर लोगों से मौजूदा स्थिति पर बातचीत कर तमाम विषयो पर खबर ली। नाना पटोले ने प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर नाराजगी भी जताई। और उन्होंने मुख्यमंत्री को भी इस बारे में सूचित किया।
शुक्रवार से ही नाना पटोले नागपुर से वरिष्ठ मंत्री नितिन राउत, सुनील केदार और विजय वड़ेत्तिवार के साथ महाराष्ट्र दौरा करने निकले। जगह-जगह गाड़ियां रोक कर उन्होंने लोगों से सरकार की तरफ से दिए जा रहे राहत सामग्री ,भोजन आदि को लेकर बातचीत की। इस मामले में नितिन राउत ने बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता की तरफ से जो कदम उठाए गए हैं। उससे विधानसभा अध्यक्ष और हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के मंत्री इस पक्ष में थे कि सरकार लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं, ना कि भोजन उपलब्ध कराएं। इसमें लागत भी कम थी लेकिन मुख्य सचिव मेहता ने अपने मन की करते हुए अपने तरीके से लोगों को भोजन उपलब्ध कराने पर काम शुरू किया।