11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha News: बांग्लादेश से जारी है नकली नोटों की सप्लाई,19 लाख नकली नोट बरामद

डीआरआई(DRI) मुंबई विभाग(MUMBAI UNIT) ने नागपुर(NAGPUR) के बड़ा ताजबाग में छापेमारी कर लालू खान(LALU KHAN) को गिरफ्तारARRESTED) किया |उससे पूछताछ के बाद सीताबर्डी (SEETABARDI)और लोहापुल(LOHAPUL) में छापेमारी कर नकली नोट(FAKE CURRENCY) बरामद किया | पश्चिम बंगला ( Bangladesh To West Bengal) के रास्ते भारत( INDIA) में लाए जा रहे नकली नोट . डीआर में अंतरराष्ट्रीय गिरोह कार्यरत होने का खुलासा . नागपुर में नक्सल (NAksLIST) कारीडोर होने पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। मुंब्रा और सानपाडा(MUMBRA AND SANAP

2 min read
Google source verification
Maha News: बांग्लादेश से जारी है नकली नोटों की सप्लाई,19 लाख नकली नोट बरामद

Maha News: बांग्लादेश से जारी है नकली नोटों की सप्लाई,19 लाख नकली नोट बरामद

नागमणि पांडेय ,

मुंबई। बांग्लादेश से भारत में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश डीआरआई ने किया है | विशेष कार्रवाई के तहत डीआरआई ने महज72 घंटो में तीन शहरों में छापेमारी करते हुए लगभग 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं | यह नोट २ हजार और 500 के बताए जा रहे है | डीआरआई मुंबई विभाग ने नागपुर के बड़ा ताजबाग में छापेमारी कर लालू खान को गिरफ्तार किया | उसके पास से 2 हजार और 500 के 13 लाख 67 हजार 500 रूपये नकली बरामद हुआ। उससे पूछताछ के बाद सीताबर्डी और लोहापुल में छापेमारी कर 89 हजार नकली नोट बरामद किया गया | तबतक इस मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोह कार्यरत होने का खुलासा हो चूका था | डीआरआई ने जब्त किया गया और नकली नोट जांच के लिए नाशिक के सरकारी प्रिंटिंग प्रेस भेज दिया है |


पश्चिम बंगला के रास्ते भारत में लाए जा रहे नकली नोट डीआर

आई के इंदौर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लाख 17 हजार नकली नोट बरामद किए गए थे | उससे पूछताछ के बाद डीआरआई को नागपुर में नकली नोट का कारोबार कर रहे लालू खान के बारे में जानकारी मिली | सूत्रों की माने गिरफ्तार लालू खान बांग्लादेशी नागरिक है लेकिन खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बता रहा है वह बिहार से होकर नागपुर पंहुचा है। अभी तक के जांच में सामने आया है कि आरोपी बांगलादेश से पश्चिम बंगाल से नकली नोट ला कर और वंही से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भेजा जा रहा है | उसके बाद इस गिरोह से जुड़े सदस्य इन नोटों को अलग अलग जगहों पर सप्लाई करने और बाजार में चलाने का काम करते है |

नक्सल गतिविधिओ और आतंकी कार्रवाई में हो रहा इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार इस कारबोर के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है | इन नकली पैसो के माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों के लिए हथियार खरीदने और अन्य वारदातों को अंजाम देने में इस रकम का इस्तेमाल किया जा सकता है | नागपुर में नक्सल कारीडोर होने पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।


मुंब्रा और सानपाडा से भी आरोपी गिरफ्तार हो चुकें है।
नगदी कहां से लाई गई इस बारे में छानबीन जारी है डीआरआई ने अगस्त 2017 में ठाणे के मुंब्रा में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लाख 98 हजार नकली नोट बरामद किया था | उसके बाद सितंबर 2017 में नवी मुंबई के सानपाडा से एक आरोपी गिरफ्तार कर उसके पास से 7 लाख 36 हजार नकली नोट बरामद किया था | उसके बाद ही अक्टूबर 2017 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चार आरोपी गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लाख 57 हजार रुपए नकली बरामद किया गया था |