नवाब मलिक ने केन्द्र सरकार का विरोध करते हुए कहा कि, जिस तरह जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने लोगों पर गोली चलवाई थी, अमित शाह भी देश के लोगों पर ऐसे ही गोली चलवा रहे हैं। अमित शाह जनरल डायर से कम नहीं हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि जामिया विश्वविद्यालय की तुलना जलियावाला बाग कांड से करके सीएम उद्धव ठाकरे ने उन शहीदों का बड़ा अपमान किया है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाई है। ट्वीट के साथ फडणवीस ने आजादी के नारे लगा रहे कुछ लोगों के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सारा देश जानना चाहता है कि क्या उद्धव ऐसी नारेबाजी से सहमत है!