
महाराष्ट्र: एमएलसी की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में
मुंबई. राज्यसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में अब विधान परिषद (एमएलसी) की रिक्त सीटों के लिए 20 जून को होने वाले मतदान के लिए सत्ताधारी महाविकास आघाडी और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने हैं। एमएलसी की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने छह जबकि भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे हैं। सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चर्चा हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध पर निर्दलीय सदाभाऊ खोत ने नामांकन वापस ले लिया। इससे जहां भाजपा की राह आसान हुई है, वहीं महाविकास आघाडी के सामने छहों उम्मीदवारों को जीताने की चुनौती है।
यह हैं प्रत्याशी
भाजपा की ओर से विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, उमा खाबरे, श्रीकांत भारतीय, राम शिंदे और प्रसाद लाड ने पर्चा भरा है। शिवसेना के सचिन अहीर व आमश्या पडवी, एनसीपी के रामराजे निंबालकर व एकनाथ खडसे और कांग्रेस के भाई जगताप व चंद्रकांत हंडोरे मैदान में हैं।
यह है जीत का गणित
एमएलसी की प्रत्येक सीट पर जीत के लिए 27 वोट चाहिए। इस हिसाब से भाजपा चार और महाविकास आघाडी पांच सीटें जीत सकती है। कांग्रेस के 44 विधायक हैं। एक उम्मीदवार को 27 वोट देने के बाद पार्टी के पास 17 अतिरिक्त वोट बचेंगे। दूसरे उम्मीदवार को जीताने के लिए अतिरिक्त 10 वोट चाहिए, जिसके लिए कांग्रेस को शिवसेना के अतिरिक्त मतों के साथ छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। 10वीं सीट के लिए मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच है।
Published on:
14 Jun 2022 12:31 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
