7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में 19 साल की लड़की की हत्या का मामला सुलझा, MP से ज्वैलरी शॉप का मालिक और वर्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर के कटोल इलाके में चार जुलाई को एक लड़की का शव मिला था। पुलिस ने अब इस हत्या मामले को सुलझा लिया है। साथ ही मध्य प्रदेश के ज्वैलरी शॉप के मालिक और वर्कर को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
arrest.jpg

Crime

नागपुर: मध्य प्रदेश की एक 19 वर्षीया लड़की की हत्या कर दी गई थी। साथ ही लड़की का शव महाराष्ट्र के नागपुर के कटोल इलाके में मिला था। इस मामले में लड़की के घर वालों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की की हत्या मामले में दो लोगों को मध्य प्रदेश के बैतूल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपी मृतक के साथ रिलेशनशिप में था और उसे लड़की की तरफ से ब्लैकमेल किया जा रहा था। दरअसल इस मामले में मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस के शक की सुई सीधे पुनीत सोनी (28) और उसके दुकान में काम करने वाले वर्कर पर गई थी। आरोपी पुनीत एक ज्वैलरी की दुकान चलाता है। उसके दुकान में काम करने के दौरान मृतक और वह करीब आए और उनके बीच रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: नागपुर में चार दिन बाद मिला 20 वर्षीय युवती का शव, 5 जुलाई से थी लापता

वहीं इस मामले में जानकारी सामने आई है कि लड़की कथित तौर पर पुनीत सोनी को ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। यही कारण है उसनें लड़की को जान से मारने की योजना अपने दुकान में काम करने वाले वर्कर के साथ बनाई। फिर उसनें मोबाइल दिलाने के बहाने लड़की को बुलाया था।

आरोपियों ने चारगांव में लड़की का गला घोंट दिया और उसकी लाश को ईंट के कारखाने के पास फेंका और फरार हो गए। इससे पहले मृतक लड़की के भाई की भी एक साल पहले हत्या हुई थी। हालांकि उसके पीछे की वजह को लेकर कोई डिटेल नहीं है।