30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: लॉकडाउन के बीच पावरलूम सिटी में महामारी की दस्तक, भिवंडी में मिला कोरोना का पहला मरीज

ठाणे जिले (Thane District) में छह महानगर पालिकाएं हैं। इनमें ठाणे शहर (TMC) के अलावा नवी मुंबई, मीरा भायंदर, कल्याण-डोंबिवली (KDMC), उल्हासनगर और भिवंडी निजामपुर मनपा शामिल हैं। भिवंडी को छोड़ बाकी सभी मनपा क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी। शनिवार तक भिवंडी (Bhiwandi) में एक भी कोरोना मरीज नहीं था। रविवार को तबलीगी जमात से जुड़े एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ पावरलूम नगरी में भी कोरोना का भय पसरने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Maharashtra: लॉकडाउन के बीच पावरलूम सिटी में महामारी की दस्तक, भिवंडी में मिला कोरोना का पहला मरीज

Maharashtra: लॉकडाउन के बीच पावरलूम सिटी में महामारी की दस्तक, भिवंडी में मिला कोरोना का पहला मरीज

भिवंडी. अब तक महामारी से बची रही पावरलूम नगरी भिवंडी (Powerloom city) में भी कोरोना पहुंच गया है। तबलीगी (Tableeg) जमात से जुड़े एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गोदाम क्षेत्र से लेकर कपड़ा बनाने वाले कारखानों और बस्तियों में भय पसर गया है। भिवंडी के मंगल बाजार के जैतूनपुरा स्थित अक्सा मंजिल में रहने वाला एक 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Covid-19+) मिला है। संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए ठाणे सिविल अस्पताल (Thane Civil Hospital) में भर्ती किया गया है।

सूत्रों के अनुसार वह व्यक्ति 14-15 मार्च को मुंब्रा (Mumbra) जमात में गया था। लॉकडाउन (lockdown) की घोषणा के बाद वह वहीं फंस गया। किसी तरह से दो अप्रेल (April) को भिवंडी लौटा। यहां वह होम क्वारेंटाइन था। तबीयत बिगडऩे पर 9 अप्रेल को उसे इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल (IGM Hospital) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजनोली नाका स्थित टाटा आमंत्रा (Tata Aamantra) क्वारेंंटाइन सेंटर भेज दिया।

कस्तूरबा हॉस्पिल से मिली पॉजिटिव रिपोर्ट
टाटा आमंत्रा के क्वारेंटाइन सेंटर में सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल (Kasturba Hospital) भेजा गया था। शनिवार को कस्तूरबा से मिली जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया। कोरोना की पुष्टि के बाद मरीज के परिवार के अन्य सदस्य क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। परिवार के सदस्यों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

...और कौन लोग जमात में हुए शामिल, पता लगाने में जुटा प्रशासन
भिवंडी मनपा और पुलिस प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि और कितने लोग भिवंडी से जमात के कार्यक्रम में शामिल होने मुंब्रा गए थे। यह पता लगाने की भी पुरजोर कोशिश हो रही कि यह लोग मुंब्रा की किस मस्जिद में ठहरे थे। फिलहाल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है।

Story Loader