9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 20-25 नक्सलियों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, मुठभेड़ के बाद भागे

Maharashtra Gadchiroli Encounter: पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों का हथियार और अन्य सामान बरामद किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 16, 2023

naxal.jpg

गढ़चिरौली में नक्सलियों की साजिश नाकाम

Gadchiroli Naxal Attack: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि करीब दो दर्जन दहशतगर्दों ने पुलिस टीम पर हमला बोला था। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और वॉकी-टॉकी चार्जर समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को दोपहर करीब 2 बजे गढ़चिरौली पुलिस का एक विशेष दस्ता वेदामपल्ली जंगल (Vedampalli Forest) में नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) चला रहा था। इस दौरान करीब 20 से 25 नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: दोस्त की पत्नी से छेड़खानी करने वाले ACP विशाल ढुमे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों तरफ से भारी गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग गए। फायरिंग बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास तलाशी ली। पुलिस टीम ने वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों का हथियार और अन्य सामान बरामद किया। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के हताहत होने की संभावना भी जताई जा रही है।

बता दें कि बीते महीने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दो माओवादियों को मार गिराया था और एक को जिदा पड़का था। महाराष्ट्र की सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर टेकामेटा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की। लेकिन उन्होंने फायरिंग की, इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो माओवादियों को ढेर कर दिया गया।