
Maharashtra: डॉक्टर सहित अस्पताल से भागे कोरोना के 23 संदिग्ध मरीज, गली-गली ढूंढने में जुटी पुलिस
पालघर. पालघर सहित समूचे महामुंबई क्षेत्र (MMR) में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। वसई-विरार (Vasai-Virar) मनपा और ग्रामीण क्षेत्रों को मिला कर जिले में अब तक 103 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। इस बीच चौंकाने वाला मामले सामने आया है। जिले के कासा उप-जिला चिकित्सालय से 23 ऐसे लोग भाग गए हैं, जिन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। एक संक्रमित के संपर्क में आने के कारण इन सभी को उप-जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया था। अस्पताल से इन मरीजों के भागने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
पालघर पुलिस इन मरीजों की तलाश कर रही है। चकमा देकर भागने वाले लोगों में अस्पताल के डॉक्टर सहित नौ लोग शामिल हैं। कोरोना के संदिग्ध मरीजों के अस्पताल से भागने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस (Police) ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
पालघर में 103 लोग कोरोना संक्रमित
पालघर में कोरोना संक्रमितों (Covid-19) की संख्या 103 तक पहुंच गई है। इनमें से छह लोगों की अब तक मौत हुई है। पालघर के ग्रामीण इलाके में 42 और मनपा क्षेत्र में 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। जिले में 86 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में रविवार को चार और लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें दो बैंक कर्मचारी हैं।
Updated on:
20 Apr 2020 12:14 am
Published on:
19 Apr 2020 11:53 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
