
Maharashtra Tourist Accident
Jalgaon Tourist Accident: राजस्थान में भीषण कार दुर्घटना में जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के मांडल गांव के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक चूक से हुई इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। इस भयानक हादसे ने शिक्षक का पूरा परिवार उजाड़ दिया। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गयी। पूरे जिले में शोक व्यक्त किया जा रहा है। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अमलनेर तालुका के मांडल से दो शिक्षकों का परिवार राजस्थान के जैसलमेर घुमने जा रहा था। लेकिन बीच सफर में ही उनके कार की कंटेनर से टक्कर हो गयी। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटावद के रहने वाले शिक्षक धनराज नगराज सोनवणे (उम्र 55) और शिरपूर तालुका के अर्थे निवासी योगेश धोंडू सालुंखे का परिवार एक कार में और दूसरी कार में दिनेश सूर्यवंशी का परिवार राजस्थान घूमने निकला था। यह भी पढ़े-Maharashtra: समृद्धि महामार्ग पर कार का फटा टायर, भीषण हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी गाड़ी बाड़मेर रोड पर डोरीमाना गांव के पास एक कंटेनर से टकरा गई। बताया जा रहा है ओवरटेक करने की कोशिश में सोनवणे और सालुंखे की कार कंटेनर से भीड़ गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
इसमें धनराज सोनवणे, उनकी पत्नी सुरेखा धनराज सोनवणे (उम्र 50), बेटी स्वरांजली धनराज सोनवणे (उम्र 5), गायत्री योगेश सालुंखे (उम्र 30), प्रशांत योगेश सालुंखे (उम्र 7), भाग्यलक्ष्मी सालुंखे (उम्र 1 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेखा सोनवणे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची धोरीमन्ना थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। खबर है कि मृतकों के शवों को मंगलवार को धुले जिले के बेटावद और चीमथाणा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published on:
14 Nov 2023 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
