7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रफ्तार का कहर जारी, एक महीने के भीतर भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच खबर है कि अहमदनगर-पुणे नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। दरअसल एक महीने के भीतर 23 लोगों की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification
Tamhini Ghat Accident 3 died in Maharasshtra

ताम्हिनी घाट पर भीषण सड़क हादसा

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही है। अहमदनगर-पुणे हाइवे पर तेजी से रोड एक्सीडेंट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल इन हादसों के पीछे की वजह हाईवे पर कई जगह चल रहे काम को बताया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि नगर से वाडेगवां के बीच बड़े मोड़, नोटिस बोर्ड के अभाव और कई जगह डिवाइडर टूटने के कारण ये हादसे हो रहे हैं। एक महीने के भीतर 23 लोगों की मौत हुई है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं और एक महीने में इस हाईवे पर 23 लोगों की जान जा चुकी है। मनसे के तहसील के उपाध्यक्ष अविनाश पवार ने आरोप लगाया है कि इस सड़क पर हुए हादसे के लिए सुपा का टोल बूथ जिम्मेदार है। साथ ही इस हादसे के लिए लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग उन्होंने की है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: 'तो मुंबई के हर स्टेशन पर लगेगी आग', जितेंद्र आव्हाड ने दी खुली चेतावनी; एसी लोकल का मामला फिर गरमाया

मनसे ने चेतावनी दी है कि मृतक परिजन की जिम्मेदारी टोल प्रशासन लें, नहीं तो हम चैन से नहीं बैठेंगे। दरअसल सड़क पर टूटा डिवाइडर, स्पीड लिमिटर नहीं, नोटिस बोर्ड नहीं, सर्विस रोड नहीं, हेल्पलाइन नंबर और एम्बुलेंस नहीं, फुल साइड लेन नहीं, लाइट कटर नहीं, सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं, क्रेन की सुविधा न होने के कारण नेशनल हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यही कारण है कि हाल के दिनों में यहां सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है।

गौर हो कि सड़क हादसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से नागरिक लगातार आवाज उठा रहे हैं। क्योंकि आठ से नौ बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। हादसों के लिए लोक निर्माण विभाग और चेतक इंटरप्राइजेज को नागरिकों ने जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में जरूरत है प्रशासन को इन चीजों को गंभीरता से लेने की ताकि आने वाले समय में इसमें कमी आए।