11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में सड़क हादसे के कई मामले सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification
Road Accident in Pune Ahmednagar Highway, Five People Died

महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में लगातार सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और कार की जोरदार भिडंत हुई है। जिसके बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले आज सुबह ही गोंदिया में ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

राज्य के पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ट्रक-कार की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा पुणे के रंजनगांव एमआईडीसी में LG कंपनी के सामने ये हुआ है।

यह भी पढ़ें-Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी टक्कर; 50 से अधिक यात्री घायल

वहीं इस हादसे में मरने वाले सभी लोग पनवेल जाने के लिए निकले थे। यह हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ है। यह कार पुणे से पनवेल जा रही थी इसी दौरान एक ट्रक अचानक गलत दिशा से सामने आ गई। जिसके कारण कार की इस ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में एक शख्स की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी। यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ था। राज्य में सड़क हादसों को लेकर मंगलवार को आंकड़े भी सामने आए हैं।

महाराष्ट्र के जिन पांच शहरों में इस साल सबसे अधिक सड़क हादसे हुए हैं। उसमें मुंबई, अहमदनगर, पुणे, नासिक और कोल्हापुर का समावेश है। हाइवे ट्रैफिक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से मई तक हुए सड़क हादसे की संख्या 19,833 है। जिनमें से मुंबई में सबसे अधिक रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट हुए हैं।