8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: मुंबई से रत्नागिरी जा रही एसटी बस की प्राइवेट बस से टक्कर, 16 यात्री घायल

Ratnagiri News: हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट ट्रेवल्स की यात्री बस ने मुंबई के बोरिवली से रत्नागिरी जिले के गुहागर तालुका (Guhagar) में गणेशोत्सव के लिए जा रही एसटी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 29, 2022

ST Bus Accident in Ratnagiri

रत्नागिरी में एसटी बस हुई दुर्घटना का शिकार

Maharashtra ST Bus Accident in Ratnagiri Guhagar: मुंबई से रत्नागिरी जा रही एसटी बस के निजी बस से टकराने की खबर है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें से कुछ को गंभीर चोटे लगी है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट ट्रेवल्स की यात्री बस ने मुंबई के बोरिवली से रत्नागिरी जिले के गुहागर तालुका (Guhagar) के उमराठ गांव में गणेशोत्सव के लिए जा रही एसटी बस को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन बच्चों समेत 16 यात्री घायल हो गए। इसमें 7 से 8 लोगों के सिर और मुंह पर चोट लगी और अन्य मामूली रूप से घायल बताये जा रहे है। यह हादसा सुबह 6.30 बजे पिंपर जामसुत रोड पर जामसुत बार्डर पर हुआ। यह भी पढ़े-Maharashtra: औरंगाबाद में चलती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, देखें घटना वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटी बस के यात्री नालासोपारा से गुहागर तालुका (Guhagar News) गणेश उत्सव के लिए जा रहे थे, ट्रेन में सीट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने एसटी बस बुक की। लेकिन पहुंचने से पहले ही उनकी बस दुर्घटना का शिकार हो गयी। हेदवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस और एसटी बस की टक्कर ड्राइवर की तरफ हुई, जिससे बस में सो रहे यात्रियों को तगड़ा झटका लगा। बस की सीट से टकराकर 7 से 8 लोगों के सिर और नाक पर गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद कुल 17 यात्रियों को हेदवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हादसे के बाद प्राइवेट ट्रेवल्स का चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीँ, गुहागर ग्रामीण अस्पताल से एक मेडिकल टीम भी हेदवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची है।

गुहागर पुलिस स्टेशन (Guhagar Police) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दुर्घटना स्थल से फरार हुए प्राइवेट ट्रेवल्स की बस की जानकारी नहीं मिली है।