
एसटी और प्राइवेट बस हुई भीषण हादसे का शिकार
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला राज्य के नांदेड जिले से सामने आया है। जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हुई है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राज्य के नांदेड़ में ट्रक और आयशर टेंपो की आमने-सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा नांदेड़ जिले के हिमायतनगर-किनवट राष्ट्रीय राजमार्ग पर करंजी कांटे के पास रात में हुआ है।
वहीं बताया जा रहा है कि यह ट्रक भोकर से चंद्रपुर जा रहा था। जबकि आयशर टेंपो हिमायतनगर से जलगांव जा रहा था। टेम्पो में रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदुर सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के कारण दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों की भी मौत हुई है।
गौर हो कि इस सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई है। साथ ही 4 और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोलापुर जिले के माढा तालुका में भी सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हुए रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हुई है।
Published on:
25 Sept 2022 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
