
Karu Hulas Yadav
झारखंड के 15 लाख रुपए के इनामी माओवादी को महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार को दबोच लिया है। माओवादी नेता को महाराष्ट्र एटीएस ने पालघर जिले से पकड़ा है। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि कारु हुलास यादव (45) झारखंड में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य है। एक अभियान के तहत एटीएस ने नालासोपारा इलाके में एक चॉल पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि झारखंड के हजारीबाग का निवासी यादव महाराष्ट्र इलाज के लिए आया था। झारखंड पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी गई है तथा आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि झारखंड पुलिस ने कारु हुलास यादव को मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक माओवादी है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित है। अगर किसी को भी कारु हुलास यादव के बारे में कोई भी सूचना मिली तो झारखंड पुलिस को फौरन सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के 8000 छात्रों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखी चिठ्ठी, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
एकलौता हार्डकोर उग्रवादी: बता दें कि माओवादी नेता कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में का दस्ता काफी एक्टिव है। सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी रह गया है। जो लेवी वसूलने के साथ-साथ पोस्टर चिपका कर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था। संगठन को भी मजबूत करने का प्रयास कर रहा था। कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में चल रहे है।
Published on:
18 Sept 2022 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
