
मराठा आंदोलन
Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज (Jalna Protest) के खिलाफ पूरे राज्य में गुस्से की लहर है। इस घटना के चलते मराठा आरक्षण आंदोलन ने जोर पकड़ ली है। मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर आज दोपहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अहम बैठक होगी।
मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट उपसमिति की बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे। जालना जिले के अंबड तालुका के अंतरवाली सराटी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। जालना पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज मराठा समुदाय ने राज्य के कई हिस्सों में बंद बुलाया है। यह भी पढ़े-Maratha Andolan: पत्थरबाजी... लाठीचार्ज और 64 पुलिसकर्मी घायल, जालना में ऐसे हिंसक हुआ मराठा आंदोलन!
राज्य के कई बड़े शहरों और जिलों में सुबह से ही बंद का असर दिख रहा है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर इस बंद का समर्थन किया है। कई जगहों पर प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इस बंद को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बंद के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
वहीँ, कई जिलों में आज तीसरे दिन भी महाराष्ट्र परिवहन यानि एसटी बस (ST Bus) सेवाएं बंद रहने से नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। आज धुला से औरंगाबाद जाने वाली बसें बंद रहने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। हिंगोली जिले के कलमनुरी, वसमत और हिंगोली तीन डिपो की 160 बसें आज भी ठप हैं। तीसरे दिन इन तीनों डिपो की सभी बस सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं।
मराठी संगठनों ने आज औरंगाबाद, सतारा और बारामती में बंद बुलाया है। बारामती में मार्च भी निकाला जा रहा है। सकल मराठा संगठन ने पुणे के खेड, चाकन और आलंदी में बंद बुलाया है। इस बंद को वकील संघ ने भी समर्थन दिया है और व्यापारी संगठन भी बंद में शामिल हुआ हैं। खेड तालुका के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही चाकन और राजगुरुनगर शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।
अमरावती जिले के दर्यापुर में सुबह से ही सख्त बंद जारी है। सोलापुर के बार्शी में भी बंद का बड़ा असर दिख रहा है। नासिक के लासलगांव समेत 42 गांवों में दुकानें बंद है। निफाड में भी कामकाज ठप है। इसके अलावा लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति में प्याज और अनाज की नीलामी भी आज बंद कर दी गई है। हिंगोली और नांदेड में सब कुछ सुबह से बंद है। नांदेड शहर में जुलूस भी निकाला जाएगा। इसलिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर नांदेड जिले के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। हिंगोली में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे हिंगोली जिले को सख्त बंदी है। जिले के स्कूल, सभी छोटे-बड़े बाजार बंद हैं।
Published on:
04 Sept 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
