1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा हादसा, यात्रियों से खचाखच भरी बस घाट में पलटी, 15 जख्मी

Buldhana Bus Accident: मलकापुर-बुलढाणा बस का राजूर घाट पहुंचने के बाद ब्रेक फेल हो गया। जिस वजह से बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मोहेगांव फाटा के पास बस घाट में पलट गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 25, 2023

buldhana_bus_accident.jpg

बुलढाणा में यात्रियों से भरी बस घाट में पलटी

ST Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जहां महाराष्ट्र परिवहन की मलकापुर-बुलढाणा बस भयानक हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि एसटी बस का ब्रेक फेल हो गया और चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे यात्रियों से भरी बस सीधे राजुर घाट (Rajur Ghat) में पलट गयी।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस में हादसे के समय 55 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में कुछ छात्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 से 15 यात्री घायल हुए है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का ब्रेक अचानक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: 36 साल की शादीशुदा महिला को युवक से हुआ इश्क, पति को मारकर जंगल में दफनाया

एसटी बस के भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. सौभाग्य से दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

मलकापुर-बुलढाणा बस का राजूर घाट पहुंचने के बाद ब्रेक फेल हो गया। जिस वजह से बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मोहेगांव फाटा के पास बस घाट में पलट गई। बस संख्या 8375 मलकापुर से बुलढाणा जा रही थी। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोट आने की खबर है।

बता दें कि बुलढाणा जिले में 1 जुलाई को समृद्धि महामार्ग पर एक लक्जरी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई थी जबकि बस का चालक और उसका सहायक समेत आठ लोग बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार किया है।

Story Loader