
बासी इडली सांभर खाना पड़ा भारी!
Ahmednagar News: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के लोनी गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। जहां बारहवीं की एक छात्रा और उसके दादा की बासी इडली-सांभर खाने से तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद दादा-पोती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार दोपहर इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा का नाम तेजस्विनी मनोज दिघे है। वह बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। लेकिन फूड पॉइजनिंग से यह अनहोनी हो गई। परिजन कहते है कि तेजस्विनी का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सौभाग्य से मृतक लड़की के दादा ठीक हो रहे है। यह भी पढ़े-Maharashtra HSC Paper Leak: अब एसआईटी करेगी 12वीं के मैथ्स पेपर लीक मामले की जांच, 7 आरोपी गिरफ्तार
लोनी की रहने वाली तेजस्वनी दिघे बाभलेश्वर के एक जूनियर कॉलेज में पढ़ती थी। उसकी 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। उसका बीते बुधवार को केमिस्ट्री का पेपर था। उस दिन सुबह नाश्ते में उसने और उसके दादा भीमराज दिघे ने रात में बनी इडली-सांबर खाई।
तेजस्वनी के दादा भीमराज रयत शिक्षण संस्थान में प्रिंसिपल थे और अब रिटायर्ड है। बताया जा रहा है कि खाते ही उन्हें परेशानी शुरू हो गई। इसलिए उन्हें लोनी के प्रवरा मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें राहत नहीं मिली। इसलिए उन्हें पहले संगमनेर और फिर पुणे के केईएम अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान तेजस्वनी की मौत हो गई।
तेजस्विनी साइंस स्ट्रीम से बारहवीं की पढ़ाई कर रही थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन किस्मत में और ही कुछ लिखा था।
Published on:
07 Mar 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
