14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा, दोषी अधिकारी से वसूला गया इतना जुर्माना

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने के बावजूद भी सियासी बयानबाजी लगातार तेज है। सीएम एकनाथ शिंदे अपने फैसलों को लेकर चर्चा में है। इसी बीच सीएम शिंदे का काफिला ट्रैफिक जाम में फंस गया था। इस मामले में दोषी अधिकारी से जुर्माना वसूला गया है। जानिए कितना वसूला गया जुर्माना-

less than 1 minute read
Google source verification
Chief Minister Eknath Shinde's visit to Kolhapur and Sangli today

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कोल्हापुर और सांगली दौरा आज

Maharashtra News: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इन सब के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसने की खबर सामने आई है। इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी से 100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। वैसे मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंसना कोई नई बात नहीं है। यह पूरी घटना 22 अगस्त को हुई है।

मुंबई में ट्रैफिक जाम होना और उसमें फंसना कोई नई बात नहीं है। लेकिन सीएम का काफिला जा रहा हो तो पहले से ही इंतजाम किये जाते हैं। सीएम के काफिले को पहले जाने की इजाजत दी जाती है। लेकिन सीएम एकनाथ शिंदे की गाड़ी का काफिला ट्रैफिक में फंस गया। यह पूरी घटना 22 अगस्त को हुई थी। इस मामले में एक सहायक पुलिस फौजदार पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार पर शिवसेना ने सामना के जरिए फिर बोला बड़ा हमला, कहा-'बिहार में फेल हो गई खोके वाली राजनीति'

वहीं जुर्माने की रकम भले ही कम है लेकिन उद्देश्य यही है कि ट्रैफिक जाम को रोका जा सके। मुख्यमंत्री शिंदे के वाहनों का काफिला सुबह वर्षा के आवास से विधान भवन की ओर रवाना हुआ था। लेकिन एयर इंडिया से साखर भवन तक जाम की स्थिति बन गई। जिससे मुख्यमंत्री की गाड़ी फंस गई।

पुलिस उपायुक्त प्रज्ञा जेडी को यहां यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मामले में एक सहायक पुलिस कांस्टेबल को जिम्मेदार ठहराया गया। जिसके बाद 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। घटना 22 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान हुई थी।