2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: फोन पर बात करने के लिए रुकवा दिया उड़ता प्लेन? सीएम एकनाथ शिंदे का एक और वीडियो हुआ वायरल

Eknath Shinde News: हाल के दिनों में देखा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फोन के जरिये आम जनता से जुड़ते है, अधिकारीयों को निर्देश देते है। उन्होंने खुद इसके कई वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किये है। उन्होंने काम करने के अपने अलग तरीके से सबका ध्यान खींचा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 02, 2022

Eknath Shinde Viral Video Flight Stop

सीएम एकनाथ शिंदे का वीडियो हुआ वायरल

Eknath Shinde Viral Video: शिवसेना में बगावत के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। इन सब में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हो रही है। उनकी सभा, यात्राएं, भाषण आदि समर्थकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनके ऐसे ही एक भाषण का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर नेटिज़न्स मिम्स बना रहे है।

हाल के दिनों में देखा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फोन के जरिये आम जनता से जुड़ते है, अधिकारीयों को निर्देश देते है। उन्होंने खुद इसके कई वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किये है। उन्होंने काम करने के अपने अलग तरीके से सबका ध्यान खींचा है। यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अब दिखाएंगे अपनी एक्टिंग का जलवा, फिल्म 'राष्ट्र' इस दिन हो रही रिलीज, जानें डिटेल्स

मुख्यमंत्री शिंदे ने मालेगांव में अपनी जनसभा के दौरान एक किस्सा बताया, जो अब उपहास का विषय बन गया है। हजारों लोगों ने इस भाषण के वीडियो को देखा है, जिससे अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कह रहे है “मैं विमान में बैठा था. मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर को फोन करना था। लेकिन फोन लग नहीं रहा था। जब मैंने पायलट से कहा कि मुझे एक महत्वपूर्ण कॉल करना है पांच मिनट रुक जाईये। फिर पायलट ने विमान को दस मिनट के लिए रोक दिया। और मेरी डॉक्टर के साथ बातचीत हो गयी।“ हालांकि, शिंदे ने यह नहीं बताया कि उनका विमान जमीन पर था या हवा में।

लेकिन इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स ने मुख्यमंत्री शिंदे का मज़ाक बनाना शुरू कर दिया है। कुछ लोग मुख्यमंत्री के पक्ष में कमेंट कर रहे हैं तो कुछ ने निशाना साधा है। हालांकि अब सच्चाई क्या है यह तो सिर्फ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उस विमान के पायलट को ही पता है। लेकिन इन सब के बीच अधिकांश नेटिज़न्स इस वीडियो को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Story Loader