1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे से बड़ा हादसा! महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर टेंपो से टकराई जीप, 3 की मौत, 5 गंभीर

Maharashtra Accident: मृतक सातारा जिले के सटाणा के जायखेडा के रहने वाले है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 01, 2023

pune_accident.jpg

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 3 की मौत

Pune Nashik Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मंचर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टेंपो और क्रूजर जीप की भिड़ंत में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी है। शुरुआती तौर पर कहा जा रहा है कि यह भीषण हादसा कोहरे के कारण हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुणे के अंबेगांव तालुका के मंचर शहर के पास पुणे-नासिक हाईवे पर यह भयानक दुर्घटना हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे है। तीन घायलों का इलाज मंचर उपजिला अस्पताल में और दो घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब टेम्पो को एक क्रूजर जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़े-छोटा भाई करता था पीछा, शिकायत करने गई छात्रा से बड़े भाई ने किया रेप, पुणे में सनसनीखेज वारदात

दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि आज सुबह पुणे-नासिक हाईवे पर सड़क पर अधिक कोहरा था। इस बीच तेज रफ्तार क्रूजर ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे क्रूजर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सातारा जिले के सटाणा के जायखेडा के रहने वाले है। उनकी पहचान पंकज खंडू जगताप (उम्र 36), मधुकर तुकाराम अहिरे (उम्र 52), शांताराम संभाजी अहिरे (उम्र 50) के तौर पर हुई है।

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसा अधिक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से हुआ है। इसलिए कहा जा रहा है कि क्रूजर के ड्राइवर को सामने चल रहे वाहन का अंदाजा नहीं लगा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही क्रूजर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टेंपो से जा टकराई।

Story Loader