4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन के दौरान जोर-जोर से बज रहा था डीजे… 2 लोगों की मौत, फैली सनसनी

Maharashtra DJ Death: गणेश उत्सव के जश्न के बीच दो लोगों की अचानक मौत से इलाके में मातम छा गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 27, 2023

dj_song.jpg

महाराष्ट्र में डीजे का शोर बना दो लोगों की मौत का कारण?

Sangli News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की अचानक मौत से सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे का शोर दो लोगों की मौत का कारण बना है। इस घटना से जिले में सनसनी फ़ैल गयी है।

मिली जानकारी के मुताबक, तासगांव तालुक के कवठेएकंद निवासी 32 वर्षीय शेखर पावशे और वालवा तालुक के दुधारी के प्रवीण शिरतोडे (उम्र-35 वर्ष) की सोमवार रात में मौत हो गई। दोनों सार्वजनिक गणेश मंडलों का विसर्जन जुलूस देखने गए थे। जुलूस के दौरान डीजे के शोर से उन्हें परेशानी शुरू हुई और बाद में मौत हो गई। इनमें शेखर पावशे की 10 दिन पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। यह भी पढ़े-Mumbai: ऑफिस जाते समय बेटी को पड़ोसी के घर छोड़ जाती मां, वहां दरिंदा करता रेप!

दुधारी इलाके में रहने वाले प्रवीण सेंटरिंग का व्यवसाय करते है। सोमवार रात सात बजे के करीब वह काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर बंद हो गई। काफी दूर तक बाइक धकेलते हुए वह घर पहुंचे। इस बीच वहां से इलाके के गणपति का जुलूस जा रहा था, इसलिए प्रवीण उसमें चले गए।

बाइक को धक्का लगाते-लगाते पहले से थके प्रवीण ने डीजे की तेज आवाज में दोस्तों के साथ डांस किया। तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें तुरंत इलाज के लिए इस्लामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में शेखर की सोमवार की रात में मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि डीजे की तेज आवाज बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण दिल की बीमारी से जूझ रहे शेखर की मौत हो गई। 10 दिन पहले ही उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। गणेश उत्सव के जश्न के बीच शेखर की मौत से इलाके में मातम पसर गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार रात शेखर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल हुए थे। उस समय विभिन्न गणपति मंडलों के सामने जोर-जोर से डीजे पर गाने बज रहे थे। रात करीब 10 बजे जुलूस में चल रहे शेखर की तबीयत खराब होने लगी। धीरे-धीरे परेशानी बढ़ने पर वह घर लौट आया। उसे सीने में असहनीय दर्द होने लगा। परिजन शेखर को तासगांव के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। शेखर पलूस में चार पहिया वाहन मरम्मत का व्यवसाय चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी, चार साल की बेटी, पिता, भाई हैं।

Story Loader