मुंबई

महाराष्ट्र: जलगांव के भुसावल शहर में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, कोई नुकसान नहीं

Jalgaon Bhusawal Earthquake News: भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 यानी कम होने की वजह से कोई जनहानि या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन जर्जर बिल्डिंग, घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

less than 1 minute read
Jan 27, 2023
नासिक में आया भूकंप

Maharashtra Jalgaon Bhusawal City Earthquake: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल शहर परिसर और सावदा क्षेत्र (Savda City) में शुक्रवार सुबह आये भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे भूकंप के इन झटकों से नागरिकों में भय का माहौल है। इस बीच, जिला प्रशासन ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और उचित सावधानी बरतें। भुसावल शहर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जलगांव जिले के भुसावल और सावदा इलाके में सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके भुसावल शहर के गडकरी नगर ग्रीन पार्क, विठ्ठल मंदिर वार्ड, शनि मंदिर वार्ड, वांजोला रोड, बाजारपेठ क्षेत्र में चंद सेकेंड तक महसूस किये गये। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के हिंगोली में लगे भूकंप के झटके, 50 गावों की हिली धरती, जमीन से आई आवाजें

धरती में कंपन महसूस होने पर भुसावल शहर के श्रीरामनगर इलाके की इमारत के नागरिक तुरंत बाहर निकल गए। जानकारी सामने आई है कि राहुल नगर में कुछ घरों में बर्तन नीचे गिर गए। केशरनगर में भी दरवाजे, झूमर हिलने से नागरिक डर गए। फिर भूकंप आने के भय से लोग काफी देर तक अपने घरों से बाहर रहे। और उनमें डर का माहौल फैल गया है।

हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 यानी कम होने की वजह से कोई जनहानि या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन जर्जर बिल्डिंग, घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन ने इससे अधिक तीव्रता के भूकंप आने की संभावना के चलते नागरिकों से बिना घबराए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Published on:
27 Jan 2023 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर