9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के किसानों की मोदी सरकार से मांग, कहा- फसल का सही दाम या फिर खुदकुशी की इजाजत दें

Maharashtra Onion Farmers: एक किसान ने कहा, "हम अपनी फसलों का उचित मूल्य पाने के हकदार हैं। या फिर सरकार को हमें आत्महत्या करने की अनुमति देनी चाहिए। हम अपने बच्चों के लिए 10 रुपये की चॉकलेट खरीदने के बारे में भी सोच नहीं सकते।"
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 25, 2023

maharashtra_nashiik_onion_farmer.jpg

महाराष्ट्र में प्याज किसानों को हो रहा बड़ा नुकसान

Maharashtra Farmers News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले (Nashik) के किसानों ने मोदी सरकार से उन्हें आत्महत्या करने की अनुमति या फिर उनकी फसल की उचित कीमत देने की मांग की है। हाल के हफ़्तों में राज्य के मंडियों में प्याज (Onion Price) की अवाक बढ़ने से कीमत में बड़ी गिरावट आई है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है और वह प्याज को औने-पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हो गए है।

किसानों को प्याज की उपज पर कम कीमत मिलने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की किसानों का आरोप है उन्हें अपनी उपज बेचने के बाद प्याज उगाने में लगा खर्च भी नहीं मिल रहा है। एएनआई से बात करते हुए, एक किसान ने कहा, "मंडी में प्याज 300-400 रुपये में बिक रहा है। मैंने पहले ही 3.5 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। लेकिन उपज पर मुझे एक लाख रुपये भी नहीं मिल रहे है। मुझे नहीं पता कि इस हालत से कैसे निपटा जाए। मोदी सरकार को किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन मोदी को हमारी सबसे कम चिंता है।“ यह भी पढ़े-Nashik: प्याज उगाने में खर्च हुए 1800 रुपये, बाजार में मिले 1100 रुपये... ऐसे कैसे डबल होगी किसानों की इनकम?


आत्महत्या करने की अनुमति दे सरकार

किसान ने आगे कहा, "हम अपनी फसलों का उचित मूल्य पाने के हकदार हैं। या फिर सरकार को हमें आत्महत्या करने की अनुमति देनी चाहिए। हम अपने बच्चों के लिए 10 रुपये की चॉकलेट खरीदने के बारे में भी सोच नहीं सकते।"

मेहनत के बावजूद नहीं मिल रहा सही दाम

प्याज उगने वाली एक महिला किसान ने कहा, "हमारे पास एक एकड़ क्षेत्र में प्याज की फसल है। मैंने अपना सोना गिरवी रखकर प्याज उगाया है। मेरा कुल खर्च 50,000 रुपये था और जब मैं बाजार गई तो मुझे बीस-पच्चीस हजार रुपये भी नहीं मिले। केंद्र सरकार को इसके बारे में कुछ करना चाहिए।

महिला ने दुखी होकर कहा, "केंद्र को कीमतें बढ़ानी चाहिए, हम अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पा रहे है। हम प्याज उगाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमें सही कीमत नहीं मिल रही है। हम अपने जीवन को समाप्त करने की अनुमति चाहते हैं।"

सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

एक अन्य किसान ने कहा, "हमने तीन-चार महीने पहले तैयारी शुरू की थी, अब जब हम बाजार जाते हैं, तो हमें केवल 300-400 रुपये मिल रहे हैं। किसानों ने उगने में लगभग 50,000 से 60,000 रुपये खर्च किए हैं। लेकिन एक ट्रैक्टर प्याज पर केवल 10,00-11,000 रुपये मिल रहे हैं। कोई लाभ नहीं हो रहा है, हम केवल नुकसान उठा रहे हैं।" किसान ने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार तत्काल कार्रवाई करे, नहीं तो हम सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग