13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में भारी बारिश का तांडव, औरंगाबाद में तीन महिलाएं बाढ़ में बही; गढ़चिरौली में 40 गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है। बरसात का सीधा असर जनजीवन पर पड़ा है। साथ ही किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। सूबे में मानसून के फिर सक्रिय होने के कारण आम लोगों की दिक्कतों में इजाफा हुआ है।

2 min read
Google source verification
rain_mumbai.jpg

Mumbai Rain

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। लगातार बरसात होने से बाढ़ जैसे हालात हैं। साथ ही आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इन सब के बीच औरंगाबाद जिले में नदी में कपड़े धोने गईं तीन महिलाएं बाढ़ में बह गई हैं। जबकि गढ़चिरौली में भारी बरसात के कारण 40 गांवों का संपर्क टूट गया है। अमरावती में भी बरसात होने से गांवों में पानी दाखिल हो गया है।

राज्य के औरंगाबाद में भारी बारिश के बीच तीन महिलाएं देवगिरी नदी में कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे वे पानी में बह गई। अच्छी बात यह रही कि बाद में कई दिक्कतों के बीच दो महिलाओं को सुरक्षित बचाया जा सका। हालांकि एक की तलाश जारी है। पुणे में भी भारी बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें, IMD ने मुंबई-ठाणे सहित अन्य जगहों के लिए जारी किया ये अलर्ट

वहीं गढ़चिरौली में भारी बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण 40 गांवों का संपर्क टूट गया है। कहा जा रहा है भामरागढ़तहसील का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। भामरागढ़ तालुका के लगभग 40 गांवों का संपर्क टूट गया है।

अमरावती में भी लगातार बारिश होने से जनजीवन पर असर पड़ा है। जिले के चांदुर रेलवे तालुका में कई नदियों में बाढ़ आ गई है। जिससे कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। चांदुर से राजुरा मार्ग को बंद किया गया है। नागपुर में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरसात के कारण कई जगहों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गई हैं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार राज्य के कई जिलों में आने वाले दो तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी। सूबे के पुणे, कोल्हापुर, कोंकण, सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही अन्य जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।