8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री व रांकपा विधायक धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट, छाती पर लगी चोट

Dhananjay Munde Accident News: देर रात करीब तीन बजे धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के समय कार धनंजय मुंडे खुद चला रहे थे। हादसे का सही कारण अभी सामने नहीं आया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 04, 2023

dhananjay_munde_accident_news.jpg

सड़क दुर्घटना में धनंजय मुंडे हुए घायल

Dhananjay Munde Car Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात जिले के परली में हुई। इस हादसे में धनंजय मुंडे के सीने पर चोट लगी है। एनसीपी (NCP) नेता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि मुंडे की हालत ठीक है, लेकिन उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई भेजा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा रात के समय परली के आजाद चौक पर हुई। रात करीब तीन बजे धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के समय कार धनंजय मुंडे खुद चला रहे थे। हादसे का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। यह भी पढ़े-पैसा नहीं लौटाया तो कर लिया अपहरण, मुंबई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में सुलझाया केस

दुर्घटना के बाद धनंजय मुंडे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है। फ़िलहाल मुंडे को गंभीर चोट नहीं लगने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि धनंजय मुंडे को परली से लातूर ले जाया जाएगा। जहां से उन्हें विशेष विमान से आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा।

देर रात में धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट होने की वजह से कई घंटों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि आज सुबह एनसीपी विधायक के जख्मी होने की खबर शहरभर में फैल गई। इससे कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। कार्यकर्ता उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।

धनंजय मुंडे मराठवाड़ा में एनसीपी के लोकप्रिय और युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। वें बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। जबकि बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं। धनंजय मुंडे को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है।