
नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
Nagpur Property Dealer Murder: महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत कुछ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक का नाम 35 वर्षीय आदित्य बोंडरे है। बोंडरे के दोस्त व बिजनेस पार्टनर रहे सचिन पेंढारकर (उम्र 37 वर्ष) ने हत्या की साजिश रची थी। उसने दो सुपारी किलर्स के साथ मिलकर चलती फॉर्च्यूनर SUV में चाकू मारकर आदित्य की हत्या कर दी।
कथित तौर पर आरोपी सचिन क्रिकेट बेटिंग का आदी था, जिसमें उसने बड़ी रकम गंवा दी थी। इस कारण उसका पैसों को लेकर आदित्य से विवाद हो गया। हाल ही में आदित्य का पैसों को लेकर सचिन से बहस हो गई थी। तब आदित्य ने कथित तौर पर सचिन को अपशब्द कहे थे, जिससे सचिन को अपमानित महसूस हुआ। इसके बाद सचिन ने आदित्य की हत्या की योजना बनाई और रोशन और मृणाल को शामिल किया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा, वैनगंगा नदी में डोंगा पलटा, 6 महिलाएं डूबीं
आदित्य बोंडरे यशस्वी लैंड डेवलपर्स का मालिक है और दिघोरी क्षेत्र में ऑफिस बनाया है। कुही पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आदित्य की हत्या रविवार दोपहर में नागपुर के उमरेड मार्ग पर चलते वाहन में की गई। उन्होंने कहा, आदित्य और उसके बिजनेस पार्टनर सचिन पेंढारकर के बीच विवाद था।
रविवार को सचिन ने बेचने के लिए एक प्लॉट दिखाने के बहाने आदित्य को बुलाया था। तब कथित तौर पर सचिन और उसके दो साथियों रोशन बोकडे (35 वर्ष) और मृणाल भोयाल (26 वर्ष) ने चलती एसयूवी के अंदर आदित्य को चाकू मार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पचगांव इलाके में अपनी कार से भाग गए। इस दौरान आदित्य के चालक ने उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को भंडारा जिले के पाओनी शहर से मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम ने दबोच लिया।
जांच में पता चला कि कभी अच्छे दोस्त रहे आदित्य और सचिन के बीच एक डील को लेकर काफी खटास आ गई थी। कथित तौर पर आदित्य ने एक डील के बाद सचिन को उसके हिस्से का लगभग 9 करोड़ रुपया नहीं दिया था। इस विवाद के बाद दोनों ने कारोबार में अलग होने का फैसला किया था। तब आदित्य ने आरोपी को सेटलमेंट के तौर पर कुछ पैसे देने की बात कही थी।
Published on:
23 Jan 2024 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
