14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Gram Panchayat Election 2022: 7750 ग्राम पंचायतों इलेक्शन का हुआ एलान, 18 दिसंबर को होगा मतदान; 20 दिसंबर को काउंटिंग

बुधवार को राज्य इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र के 7 हजार 750 ग्रामपंचायतों के चुनावों का एलान कर दिया है। 18 दिसंबर को मतदान होने वाला है और 20 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। जिन सात हजार सात सौ पचास ग्राम पंचायतों के चुनावों का ऐलान किया गया है उनमें कोल्हापुर जिले के 475 ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
gram_panchayat_election.jpg

Gram Panchayat Election 2022

लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के 7 हजार 750 ग्राम पंचायतों के इलेक्शन का एलान किया जा चूका हैं। राज्य इलेक्शन कमीशन ने यह एलान किया हैं। महाराष्ट्र में सत्ता बदलने के बाद गांवों के स्तर पर यह पहला बड़ा इलेक्शन है। सभी ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को मतदान होना है। 20 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। जिन सात हजार सात सौ पचास ग्राम पंचायतों के चुनावों का एलान किया गया है उनमें कोल्हापुर जिले के 475 ग्राम पंचायत भी शामिल हैं। इसके लिए मतदाता लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल 31 मई तक की लिस्ट को स्वीकार किया गया है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में अक्टूबर महीने में 1, नवंबर महीने में 429 और दिसंबर महीने में 45 ग्राम पंचायतों का ऑफिस समाप्त हो जाएगा। ऑफिस खत्म होते ही यहां प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। यह भी पढ़े: Maharahstra News: संजय राउत जेल से आए बाहर, हाई कोर्ट ने जमानत पर रोक की मांग ठुकराई

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जिन 12 तालुका के ग्राम पंचायतों के इलेक्शन का एलान हुआ है, उनमें करवीर के 53, कागल के 26, पन्हाला के 50 और शाहूवाडी के 49 ग्राम पंचायत हैं। इनके अलावा हातकणंगले के 39, शिरोल के 17, राधानगरी के 66, गगनबावड़ा के 21, गडहिंग्लज के 34, आजरा के 36, भुदरगड़ के 44 और चंदगड के 40 ग्राम पंचायत हैं।

महाराष्ट्र में सत्ता बदलने के बाद ग्रामीण स्तर पर इतना बड़ा यह पहला चुनाव होने जा रहा है। हालांकि इन चुनावों में बेहद स्थानीय मुद्दे उठाए जाते हैं। उन स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही इलेक्शन लड़े जाते हैं। बता दें कि हाल ही 1065 ग्राम पंचायतों के इलेक्शन हुए थे। उनमें सत्ताधारी शिंदे और बीजेपी गुट को महज 352 सीटों पर ही जीत मिली थी।