मुंबई

हंडे में अटकी तेंदुए की जान, वन विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया, देखें Video

Maharashtra Leopard: हंडे में पानी था, जिसे पीने की कोशिश में तेंदुए की गर्दन उसमें फंस गई।

less than 1 minute read
Mar 03, 2024
बर्तन में तेंदुए का फंसा सिर

महाराष्ट्र के धुले जिले के एक गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुए का सिर एक हंडे (धातु के बर्तन) में फंस गया। बाद में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि नर तेंदुए का मुंह करीब पांच घंटे तक बर्तन में फंसा रहा।

जानकारी के मुताबिक, पानी और भोजन की तलाश में एक नर तेंदुआ धुले के साक्री तालुका के धुकशेवड गांव की पशुशाला में जंगल से आया था। इस दौरान एक पानी के हंडे में उसका सिर फंस गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के मदरसे में बच्चे से हैवानियत, घड़ी चुराने पर बेरहमी से पीटा, ऊपर थूका

फिर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद कटर मशीन से हंडे को काटा गया और तेंदुए का सिर किसी तरह बाहर निकाला गया। कोंडाईबारी वन विभाग की वन परिक्षेत्र अधिकारी (RFO) सविता सोनावणे ने बताया कि उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

बताया जा रहा है कि हंडे में पानी था, जिसे पीने की कोशिश में तेंदुए की गर्दन उसमें फंस गई। इसके बाद वह बेतहाशा यहां-वहां भागने लगा और बेसुध हो गया।

तेंदुआ देख ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों को तड़के तीन बजे फोन कर सूचना दी। इसके बाद पिंजरा लेकर वन कर्मचारी और अधिकारी, पिंपलनेर पुलिस के साथ-साथ पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए की गर्दन फंसी होने के कारण वह बेदम सा हो गया था। उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी। तेंदुए का इलाज चल रहा है और हालत में सुधार होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Published on:
03 Mar 2024 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर