
पुणे में नाबालिग की हत्या से हडकंप
गुजरात के कच्छ जिले के 23 वर्षीय एक युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट लिखने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भरत रूपाणी को कच्छ (पश्चिम) पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के तलमोद से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबकि, सोशल मीडिया (फेसबुक) पर देवी आशापुरा की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर भुज ए-डिवीजन थाने में भरत रूपाणी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आशापुरा देवी इस क्षेत्र की स्थानीय देवी हैं और लोग आशापुरा देवी को बहुत पूजते है। यह भी पढ़ें: Mumbai: स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने का वादा कर एयर होस्टेस के खाते से गायब किए लाख रुपए, केस हुआ दर्ज
पुलिस की तरफ से जारी एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पोस्ट से लोगों के धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंची हैं। भरत रूपाणी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मामले होते है जिससें लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
Updated on:
09 Jul 2022 10:18 pm
Published on:
09 Jul 2022 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
