
यवतमाल में धारदार हथियार से 4 की हत्या
Yavatmal Murder: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिले के कलंब तालुका के तिरझडा पारधी इलाके में आधी रात को एक खौफनाक हत्याकांड में चार लोगों की मौत हो गई। एक शख्स ने अपने ससुराल में कत्लेआम मचाया। उसने अपनी पत्नी, ससुर और दो साले की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी दामाद का नाम गोविंद वीरचंद पवार है। उसे अपनी पत्नी रेखा पवार के चरित्र पर संदेह था। मृतकों में गोविंद की पत्नी रेखा पवार, ससुर पंडित घोसले, साले ज्ञानेश्वर घोसले और सुनील घोसले शामिल है। इस घटना से यवतमाल जिले में सनसनी फैल गई है। यह भी पढ़े-पुणे: शेफ की शर्मनाक हरकत, अंडा चुराने के आरोप में महिला सहकर्मी को कपड़े उतारने को कहा
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी कलंब तालुका के तिरझडा पारधी इलाके में रहते थे। चरित्र पर संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था। आरोपी गोविंद को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि गोविंद हमेशा अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर रेखा पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। इस वजह से गोविंद का ससुराल वालों से झगड़ा भी हुआ था।
पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के कारण यह वारदात हुई होगी। धारदार हथियार से हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सास रुखमा घोसले गंभीर रूप से घायल है।
मंगलवार रात करीब 11 बजे पति अपनी पत्नी के घर पहुंच गया। दामाद ने पत्नी के घर जाकर ससुराल वालों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी, दो साले, ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में बीच-बचाव कर रही सास रुखमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर कलंब पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कलंब पुलिस ने आरोपी दामाद गोविंद पवार को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
20 Dec 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
