8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के नांदेड में भीषण हादसा, ट्रक और रिक्शा की टक्कर, 5 लोगों की मौत

Maharashtra Nanded Accident: इस हादसे में पांच लोगों की मौके हो गई। जबकि छह अन्य रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज नांदेड के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 30, 2023

maharashtra_Nanded_accident.jpg

नांदेड में सड़क हादसे में 5 की मौत

Maharashtra Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. नांदेड के मुदखेड मार्ग पर इजली पाटी के पास हुए दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। बत्ताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सीमेंट से लदे एक ट्रक ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग भी शामिल है। हादसे में पीड़ित अधिकांश लोग मजदूर है और सुबह अपने काम पर जा रहे थे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: रामनवमी पर संभाजीनगर में दंगा करने वालों पर एक्शन शुरू, पुलिस को पहले से था हिंसा की डर!

रिपोर्ट के मुताबिक, नांदेड के मुदखेड मार्ग से आज सुबह 15 लोगों को ले जा रहे ऑटो रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ा दिया। नांदेड की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक और रिक्शा के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार कई लोग दूर जा गिरे।

इस हादसे में पांच लोगों की मौके हो गई। जबकि छह अन्य रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज नांदेड के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए वाजेगाव जा रहे थे।

बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,53,972 लोगों की जान चली गई और 3,84,448 लोग घायल हुए।