मुंबई

Maharashtra News: अमरावती के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के रूट बदले; देखें लिस्ट

महाराष्ट्र के अमरावती में कोयले से लदी एक मालगाड़ी इंजन सहित पटरी से उतर गई। मालगाड़ी का इंजन पटरी के किनारे गिर गया और कुछ डिब्बे पटरी पर पड़े हैं। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया हैं।

2 min read
Oct 24, 2022
Amravati Goods Train

दिवाली के दिन महाराष्ट्र के अमरावती में रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। अमरावती में कोयले से लदी एक मालगाड़ी इंजन सहित पटरी से उतर गई। यहां तिमटाला-मलखेड रेलवे लाइन पर रविवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से अचानक उतर गई। मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 15-20 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को डायवर्ट या कैंसिल कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12 बजे टीमतला और मलखेड के बीच मुख्य रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी के 15-20 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। कोयले से भरी ये मालगाड़ी इंजन समेत पटरी से नीचे उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद काफी जोर से आवाज हुई। मालगाड़ी का इंजन पटरी के किनारे गिर गया और ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी पर पड़े थे। यह भी पढ़े: Pune News: गार्ड ने पत्नी की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन ट्रेनों के बदले गए रूट: बता दें कि इस घटना के बाद रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। नागपुर, मुंबई जाने वाली कई ट्रोनों के रूट को नरखेड़ होते हुए बदल दिया गया है। रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गए। रेलवे के कुछ डिब्बों को पटरी से उतारने का काम चल रहा है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। यह घटना रेलवे के नागपुर मंडल की है।

छह ट्रेनें हुई रद्द:

अजनी-अमरावती
गोंदिया-मुंबई
नागपुर-वर्धा
भुसावल-वर्धा
नागपुर-मुंबई
नागपुर-पुणे

बता दें कि यूपी के कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के पास रमवा स्टेशन के पास भी एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसके बाद अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई हैं। हालांकि, इस हादसे में भी जान-माल की हानि नहीं हुई है। हादसे से बाद कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

Updated on:
24 Oct 2022 10:33 am
Published on:
24 Oct 2022 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर