
Mangal Prabhat Lodha
महाराष्ट्र के महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा (Mangal Prabhat Lodha) ने दावा किया है कि राज्य से 500 विवाहित महिलाएं लापता हैं। मंगल प्रभात लोढा ने आगे कहा कि मुंबई में समाज के एक खास तबके का तुष्टिकरण किया जा रहा है। चेतावनी भरे लहजे में मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा, तो मुंबई को अफगानिस्तान, कश्मीर बनने में देर नहीं लगेगी, हालांकि हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। शिंदे सरकार ने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से सबक लेते हुए महाराष्ट्र सरकार लड़कियों की मदद के लिए विशेष स्क्वॉड बनाने का फैसला किया है। मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि हमने राज्य महिला आयोग को स्क्वॉड बनाने का आदेश दिया है।
दिल्ली में हुए श्रद्धा मामले में हमने देखा है कि जब लड़कियां 18 साल की हो जाती हैं, तो उन्हें घरवालों या पुलिस द्वारा रोका नहीं जा सकता। ऐसे में, लड़कियां अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं। ये लड़कियां जानती हैं कि उन्हें इस कदम के बाद परिवार से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। ऐसी विषम परिस्थितियों में उक्त स्क्वॉड सुनिश्चित करेगा कि अन्य लड़कियों के साथ श्रद्धा वालकर जैसी घटना नहीं होने पाए। ऐसी लड़कियों को आवश्यकता पड़ने पर यह स्क्वॉड उन्हें पूरा सहयोग और सुरक्षा प्रदान करेगा। यह भी पढ़े: Maharashtra News: किसानों को श्रद्धांजलि दे रहे थे राहुल गांधी, अनजान लोग फोड़ने लगे पटाखे; वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि बीते शुक्रवार को बीजेपी ने मुंबई के मलबार हिल में 'जागर मुंबई' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि मुंबई की हालत नरक जैसी हो गई है। बीएमसी के स्कूलों का बुरा हाल, सड़कों की हालत दयनीय, पीने के पानी की दिक्कत आम हो गई है। पिछले 25 साल से सत्ता में रहते हुए शिवसेना ने लोगों के बारे में नहीं सोचा है। इमोशनल पॉलिटिक्स कर सत्ता में आती रही है और मुंबई का सत्यानाश करती रही। उद्धव ठाकरे ने मुंबई को समाप्त करने का काम किया है। ठाकरे परिवार को सिर्फ अपनी संपत्ति की ही चिंता है। हम मालवणी के लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े हैं।
जिन लोगों ने हमारे मंदिर तोड़े, जबरन धर्म परिवर्तन कराया, उस अफजल खान की कब्र से हमने अतिक्रमण दूर किया। अब प्रतापगढ़ किला परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज का अफजल खान को खंजर घोपते हुए पुतला और लाइट ऐंड साउंड सिस्टम जल्द ही शुरू किया जाएगा। शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को नई जनरेशन के सामने लाया जाएगा।
Updated on:
20 Nov 2022 12:23 pm
Published on:
20 Nov 2022 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
