7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवती से छेड़छाड़ की और फिर मौके से फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Man Commits Suicide Due to Extra Marital Affair as his girl friend is Forcing him for Marriage

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दुखद अंत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में फूड डिलीवरी बॉय के छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पनवेल से ऐसा ही एक केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि पनवेल में एक फूड डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इस वाकये के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

पुणे के बाद अब पनवेल में युवती के साथ फूड डिलीवरी बॉय ने छेड़छाड़ की है। कहा जा रहा है कि खाने के सामान की डिलीवरी करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की है। युवती के प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाने के बाद फूड डिलीवरी बॉय मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद हडकंप मच गया है।

यह भी पढ़ें-Kolhapur News: कोल्हापुर में पति ने बहस के बाद पत्नी और अपने 2 बच्चों की हत्या की, जानें दिल दहला देने वाला मामला

वहीं यह पूरी घटना पनवेल के कोन गांव के पास इंडियाबुल्स बिल्डिंग में हुई है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पनवेल तालुका थाने में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुणे से ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

कोंडवा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार 19 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि जब फ़ूड डिलीवरी बॉय ऑर्डर किए गए सामान को देने आया था तो उसे दो बार चूम लिया। इस केस में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।