15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में भी पड़ी फूट! ये दिग्गज नेता हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट पड़ने की खबर सामने आ रही है। अशोक चव्हाण, विश्वजीत कदम, असलम शेख जैसे बड़े कांग्रेसी नेता भले ही लगातार इन खबरों का खंडन कर रहे हो पर सूत्रों के मुताबिक आनेवाले दिनों में महाराष्ट्र कोंग्रेस में बड़ी फूट हो सकती है।

2 min read
Google source verification
congress.jpg

Congress

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता पतंगराव कदम के बेटे विश्वजीत कदम भी कुछ दिनों के भीतर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। महाविकास आघाडी सरकार विश्वजीत कदम में राज्यमंत्री थे। विश्वजीत कदम महाराष्ट्र के सांगली जिले के बड़े नेता है। विश्वजीत कदम के ससुर अविनाश भोंसले के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। अविनाश भोंसले ईडी की गिरफ्त में है।

दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण, असलम शेख, विश्वजीत कदम जैसे लोग भले ही लगातार इन ख़बरों का खंडन कर रहे हों पर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आनेवाले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कोंग्रेस में बड़ी फूट पड़ सकती है। अशोक चव्हाण के साथ उनके 3 करीबी विधायक भी कांग्रेस को गुड बाय बोल सकते है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: गणपति विसर्जन के लिए सेंट्रल रेलवे चलाएगी 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां है जानकारी

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने आग में घी डालने का काम किया है। इन दोनों दिग्गज नेताओं के मुलाकात के बाद से कांग्रेस में फूट की सियासी अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्री शिंदे कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं लेकिन ये दो विधायक कौन हैं अभी तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने 31 अगस्त को शिंदे खेमे के नेता के घर ये बैठक हुई। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के बारे में अटकलें चल रही हैं कि वो जल्द कांग्रेस छोड़ सकते हैं। हालांकि इस खबर का खंडन अशोक चव्हाण ने खुद किया है। अशोक चव्हाण ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात राजनैतिक नहीं थी। वहीं कांग्रेस छोड़ने के लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का बताया जा रहा है। असलम शेख बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ पहले ही देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर चुके हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये महज एक अफवा है कि कांग्रेस में फूट पड़ेगी। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी से जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। यह केवल असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का बीजेपी की एक कोशिश है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होनेवाली है और इस बीच ऐसी गलत खबरें फैलाई जा रही हैं।