15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: अकोला में चोरों ने ट्रेन में यात्रियों के उड़ाए 10 लाख के गहने; 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सभी को किया अरेस्ट

महाराष्ट्र में अकोला में पुलिस ने चोरों की एक टोली को ही गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई से नागपुर जा रहे यात्रियों के 10 लाख के गहने चोर ले उड़े थे। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
संदिग्ध आतंककारी गिरफ्तार, चार अन्य युवकों से पूछताछ

संदिग्ध आतंककारी गिरफ्तार, चार अन्य युवकों से पूछताछ

Maharashtra News: ट्रेन में यात्रा के दौरान कई बार चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रेलवे प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जाता है। फिर भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आते हैं। जिससे चोरों को एक मौका मिल जाता है। ताजा घटना मुंबई से नागपुर जा रही ट्रेन में घटी है। चोरों ने इस दौरान लगभग 10 लाख से अधिक के सोने के गहनों पर साथ साफ कर दिया था। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

ज्ञात हो कि मुंबई से नागपुर जा रही ट्रेन में चोर 10 लाख से अधिक के सोने के गहने ले उड़े। यह मामला अकोला से सामने आया है। रेलवे पुलिस ने बुधवार को यात्रा कर रहे यात्रियों के चोरी हुए 10 लाख 28 हजार के गहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के चारों आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें-Pune Crime News: पुणे में धारदार हथियार से महिला के सिर पर हमला कर हत्या, जानें क्या है वजह

वहीं पुलिस ने इन आरोपियों के पास से सात लाख से अधिक के गहने और मोबाइल भी जब्त किये हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में भी पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अब इन आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस बाकी चोरी के सामान की जानकारी लेगी।

पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना 24 अगस्त को सुबह हुई है। मुंबई से नागपुर जा रहे यात्रियों के पर्स अज्ञात चोरों ने चोरी किये थे। अकोला के मुर्तिजापुर में यात्रियों को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद इन लोगों ने नागपुर रेलवे पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच कर एक्शन लिया और एक आरोपी को पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।