3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: सपने में बालासाहेब ठाकरे ने दिए दर्शन, कहा- बेटी का नाम शिवसेना रख दो

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक अजीब मामला सामने आया हैं। रायगढ़ जिले की महाड तहसील में रहने वाले पांडुरंग वाडकर ने अपनी बेटी का नाम शिवसेना रखा है। पांडुरंग वाडकर के मुताबिक, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने उनके सपने में आकर बेटी का नाम शिवसेना रखने का आदेश दिया था। पांडुरंग वाडकर की बेटी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के स्मृति दिन पर पैदा हुई।

2 min read
Google source verification
maharashtra_raigad.jpg

Maharashtra Raigad

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक अजीब मामला सामने आया हैं। राज्य में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। शिवसेना में फूट पड़ने के बाद अब उसके दो गुट बन चुके हैं एक गुट उद्धव ठाकरे का है तो दूसरा खेमा सीएम एकनाथ शिंदे का है। दोनों गुट के विधायकों में भी नाराजगी का माहौल देखने को अक्सर मिलता रहता है। दो खेमों की आपसी लड़ाई में सामान्य शिवसैनिक कहीं खो सा गया है। इस बीच रायगढ़ में एक कट्टर शिवसैनिक ने अपनी बेटी का नाम सीधे 'शिवसेना' रखा है। इसके लिए बाकायदा नामकरण प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया।

रायगढ़ की महाड तहसील में किए गोठवली में पूर्व उपसरपंच पांडुरंग वाडकर ने अपनी बेटी का नाम शिवसेना रखा है। इस महीने की 17 तारीख को पांडुरंग वाडकर के घर में बेटी पैदा हुई थी। उस दिन दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का स्मृति दिवस था। वाडकर का कहना है कि उनके सपने में बालासाहेब ठाकरे आए थे। यह भी पढ़े: Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस आमने सामने! राज्यपाल के बयान ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें

सपने में बालासाहेब ठाकरे ने दिए दर्शन: बता दें कि पांडुरंग वाडकर ने बताया कि बेटी के जन्म से एक दिन पहले बालासाहेब ठाकरे उनके सपने में आए थे। उन्होंने ही यह आदेश दिया कि अपनी बेटी का नाम शिवसेना रखो। बालासाहेब के इस आदेश को सर्वोपरि मानते हुए पांडुरंग वाडकर ने अपनी बेटी का नाम शिवसेना ही रखा है। वाडकर ने नामकरण के लिए एक भव्य प्रोग्राम का आयोजन भी किया था। इसके साथ ही आसपास की सभी जगहों पर निमंत्रण भी भेजा था। विधायक भरतशेठ गोगावले और उनके परिवार को भी निमंत्रण दिया था।

इस प्रोग्राम में भारी भीड़ जुटने के आसार को ध्यान में रखते हुए मैदान में एक बड़ा स्टेज भी तैयार किया गया था। स्टेज पर एक बैनर लगाया गया था जिस पर बालासाहेब की एक बड़ी सी फोटो लगाया गया था। इसके साथ ही बैनर पर महाराष्ट्र का मैप बना था। जिस पर लिखा था मेरा नाम शिवसेना। इसके अलावा आगंतुकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

सुबह 7 बजे हुआ था बेटी का जन्म: पांडुरंग वाडकर ने बताया कि 17 नवंबर को बालासाहेब ठाकरे का स्मृतिदिन था। उसी दिन सुबह 7 बजे मेरे घर में बेटी पैदा हुई। बालासाहेब ठाकरे के आदेश पर ही हमने अपनी बेटी का नाम शिवसेना रखा है। शुरू में ये नाम सुनकर मुझे थोड़ा अजीब लगा लेकिन बाद में मैंने बेटी का नाम शिवसेना रख दिया।

Story Loader