17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: सतारा जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अफजल खान के मकबरे के पास बने अवैध ढांचे को गिराया

महाराष्ट्र में सतारा जिला प्रशासन ने बीजापुर के आदिल शाही वंश के सेनापति अफजल खान के मकबरे के पास सरकारी जमीन पर अवैध ढांचों को गिरा दिया हैं। बॉम्‍बे हाइकोर्ट ने साल 2017 में महाराष्ट्र सरकार को अवैध ढांचे को गिराने का अल्‍टीमेटम दिया। इसी सिलसिले में आज अफजल खान की कब्र के पास बने अवैध ढ़ांचे को गिरा दिया गया।

2 min read
Google source verification
demolished_illegal_structure_in_satara.jpg

Demolished Illegal Structure In Satara

गुरुवार को महाराष्ट्र में सतारा जिला प्रशासन ने बीजापुर के आदिल शाही वंश के सेनापति अफज़ल खान के मकबरे के पास सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत ढांचों को गिरा दिया हैं। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अफज़ल खान को महाराष्ट्र के सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले के पास मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने मौत की नींद सुला दिया था। उसकी याद में वहां एक मकबरा बनाया गया था।

अधिकारियों ने बताया किगुरुवार को भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच ढांचों को गिराने की कवायद शुरू की गई जो कि अभी भी जारी है। सतारा के कलेक्टर रुचिश जयवंशी ने बताया कि अफज़ल खान मकबरा परिसर के आसपास बने पक्के कमरों जैसे अवैध ढांचों को जिला प्रशासन ने गिरा दिया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश और महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार की गई है। यह भी पढ़े: Maharashtra News: जेल से बाहर आने के बाद बरसे संजय राउत, MNS प्रमुख राज ठाकरे पर बोला हमला

अधिकारी ने आगे बताया कि अनधिकृत ढांचा 15 से 20 गुंठा भूमि (एक गुंठा 1,089 वर्ग फुट के बराबर) पर फैला हुआ था। जमीन का कुछ भाग फारेस्ट डिपार्टमेंट का है, जबकि कुछ हिस्सा राजस्व विभाग का है। दरअसल, प्रतापगढ़ किले के पास मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान को मौत के घाट उतार दिया था।

क्यों है कब्र पर विवाद: बता दें कि अफजल खान की कब्र को लेकर विवाद तब सामने आया जब साल 2000 कुछ मुस्लिमों ने इस कब्र पर दावा करते हुए वहां पर एक शेल्टर बनाने का निर्णय किया। पिछले 20 से 22 सालों में धीरे-धीरे यहां कब्र पर चारों ओर से आर्केड के साथ एक स्थायी संरचना खड़ी कर दी गई है। कहा जाता है कि अफजल खान की कब्र पर एसबेस्टस की पतली शीट की छत बनाई गई है और इसके भीतर मुस्लिमों के लिए स्पेशल रूम तैयार किए गए हैं। करीब 20 साल पहले तक आक्रान्ता अफजल खान की कब्र जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी। इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं था प्रतापगढ़ किले के प्रवेश द्वार से भीतर जाते ही कुछ सीढ़ियाँ चढ़ने पर दाहिनी ओर इसकी कब्र को देखा जा सकता था।

राज ठाकरे ने कब्र को ध्वस्त करने की दी थी धमकी: जब महाराष्ट्र में एमवीए सरकार थी तब पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि जिस अफजल खान को हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज ने मार डाला था। उसका मकबरा है और विशेष समुदाय के लोगों द्वारा उसकी कब्र पर फूलों की माला चढ़ाई जा रही है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार खामोश बैठी है अगर राज्य सरकार ने इस कब्र को ध्वस्त नहीं किया, तो मनसे पार्टी के कार्यकर्ता इसे जल्द ही गिरा देंगे। राज ठाकरे की इस धमकी के बाद एमवीए सरकार ने अफजल खान की कब्र के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतापगढ़ किले में अब मौलवी अफजल खान का गुणगान करते हैं और यहां आने वाले लोगों से भी मुगल आक्रान्ता का गुणगान करने को कहा जाता है। यहां अंधविश्वास फैलाया गया है कि अफजल खान की कब्र के सामने प्रार्थना करने से मानसिक बीमारियां पूरी तरह से ठीक हो जाती है। इस अंधविश्वास को मानते हुए आस-पास के लोग इन मौलवियों की बातें सुनने लगे हैं।