
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र में कुछ महीनों के भीतर बीएमसी इलेक्शन होने वाला है। महाराष्ट्र में शिंदे-बीजेपी की सरकार बनाने के बाद बीजेपी का अगला मिशन मुंबई का बीएमसी इलेक्शन है। मुंबई में में कुछ महीनों के भीतर बीएमसी इलेक्शन होने वाला है। वहीं शहर में दिवाली को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ शिंदे-फडनविस सरकार हिंदुत्व के मुद्दे को जोर शोर से उठाते हुए दिवाली को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एमवीए आघाडी का आरोप है कि शिंदे सरकार दीवाली जैसे बड़े त्योहार का इवेंट बनाकर बीएमसी इलेक्शन के लिए मतदाताओं को खुश करने की राजनीति कर रही है।
बीजेपी की ओर से दीवाली के लिए एक खास दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बीजेपी ने उद्धव गुट की शिवसेना और आदित्य ठाकरे की विधानसभा क्षेत्र वर्ली का जाम्भोरी मैदान में कार्यक्रम करने का फैसला किया है। मराठी वोट बैंक को लुभाने के लिए बीजेपी ने खास "मराठी दीपोत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह आयोजन 19 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। यह भी पढ़े: Maharashtra News: ठेकेदार ने 75 बंधक मजदूरों कर लिया था कैद, अब अपने घर मनाएंगे दिवाली; जानें पूरा मामला
मुंबई के वर्ली में स्थित जाम्भोरी मैदान इन दिनों बीजेपी के लिए बेहद ही स्पेशल बना हुआ है क्योंकि बीजेपी वर्ली के इस खास क्षेत्र को अपने पाले में करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। इसकी वजह केवल आगामी बीएमसी इलेक्शन और वर्ली उद्धव गुट शिवसेना का गढ़ है। कुछ दिन पहले ही दही हांडी के आयोजन पर बीजेपी ने इस जाम्भोरी मैदान पर शक्ति प्रदर्शन किया था। अब इस मैदान पर मराठी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी "मराठी दीपोत्सव" का आयोजन कर रही है।
बता दें कि इस मैदान में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की एक रेप्लिका तैयार की गई है। जिसमें भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ विराजे हैं। वहीं, एकतरफ जाम्भोरी मैदान में बीजेपी का दीपोत्सव शुरू है तो वहीं दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दादर स्थित शिवाजी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कल सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी आमंत्रित किया गया है।
इस आयोजन के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया जा रही है कि हिन्दु त्योहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं और सभी हिंदुवादी पार्टियां साथ-साथ हैं। उद्वव पर निशाना साधा गया है कि उद्वव अब हिंदुत्व को छोड़ चुके है उनकी सरकार में हिन्दु त्योहार मनाने पर पाबंदी थी। लेकिन अब शिंदे-फडनविस सरकार दिवाली को धूमधाम से मना रही तो विरोधी दल को ये बिल्कुल रास नहीं आ रहा। उद्वव ठाकरे के शिवसेना नेताओं के आरोपों पर खुद सीएम शिंदे ने जवाब दिया है।
आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना: बता दें कि वर्ली में बीजेपी के दीपोत्सव कार्यक्रम पर अदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्ली में बीजेपी के बड़े आयोजन हो रहे हैं। यह खोखली सरकार अवैध है। इतने बड़े-बड़े प्रोग्राम कराने के लिए वह इतने सारे पैसे कहां से ला रहे हैं? पूरे इलाके में बैनर-पोस्टर लगाया गया है इसका खर्चा कहां से आ रहा है? यह सरकार केवल लोगों को गुमराह कर रही है।
Updated on:
23 Oct 2022 05:02 pm
Published on:
23 Oct 2022 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
