5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में टीवी का वॉल्यूम बढ़ाकर प्रेमी जोड़े ने कमरे में की आत्महत्या; जानें क्या है मामला

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां होटल के एक कमरे में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। इस मामले का खुलासा तीन बाद हुआ है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
couple commits suicide in Hotel Room in Aurangabad

औरंगाबाद में टीवी का वॉल्यूम बढ़ाकर प्रेमी जोड़े ने कमरे में की आत्महत्या

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। इस मामले के सामने आते ही हडकंप मच गया है। कपल ने आत्महत्या करने से पहले कमरे का दरवाजा बंद किया ताकि उनकी आवाज न सुनाई दे। साथ ही टीवी का वॉल्यूम बढ़ाया और फिर फांसी लगा ली।

वहीं औरंगाबाद में हुई इस घटना के बाद हडकंप मच गया है। सवाल इसलिए भी ज्यादा उठ रहा है कि कपल की लाश तीन दिनों तक होटल के कमरे में थी। कमरे से जब बदबू आने लगी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पूरी घटना से पर्दा उठ गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया।

यह भी पढ़ें-Nashik News: नाशिक में विवाह के लिए लड़कियों को बेचा जाता था, पुलिस ने इस गिरोह का किया भंडाफोड़

इस कपल में से सिर्फ एक पास ही मोबाइल फोन था। लेकिन होटल में आने के बाद उस मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर रखा गया था। जिसके चलते पिछले तीन दिनों से कोई इनसे संपर्क नहीं कर पाया था। यह पूरी घटना शहर के रेलवे स्टेशन के इलाके द ग्रेट पंजाब होटल में घटी है। प्रेमी ने जहां फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं प्रेमिका ने जहर पीकर मौत को गले लगाया है।

इस मामले में वेदांत नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या करने वालों की पहचान सागर बावने और सपना खंडारे के रूप में हुई है। मृतक सागर ने ही 29 जुलाई को द ग्रेट पंजाब होटल में कमरा बुक किया था। सपना ने भी सागर के साथ होटल में प्रवेश किया था। जहां दोनों का आधार कार्ड लिया गया था।

होटल के कमरे में घुसने के बाद दोनों ने कोई भी ऑर्डर नहीं किया। साथ ही कमरे से बाहर भी नहीं निकले थे। लेकिन दो अगस्त को साफ सफाई करने वाला कर्मचारी जब दरवाजे के बाहर झाड़ू लगा रहा ती उसे बदबू आई। जिसके बाद उसनें दरवाजे को खटखटाया लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला। जिसके बाद कर्मचारी ने पूरी जानकारी होटल मैनेजमेंट को दी। सागर और सपना के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि इस कपल ने यह कदम क्यों उठाया इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग