1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: अमरावती में ड्रग्स तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 435 किलो गांजा बरामद; 4 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई में करीब 435 किलो गांजा जब्त किया गया है और 4 आरिपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे का बाजार मूल्य 74 लाख रुपए है।

2 min read
Google source verification
drug_smuggling_in_amravati.jpg

Drug smuggling in Amravati

महाराष्ट्र की अमरावती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा के बड़े तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में करीब 435 किलो गांजा बरामद किया गया है और इस मामले में 4 आरिपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश से महाराष्ट्र के अमरावती तक बड़ी मात्रा में गांजा की स्मगलिंग की जाती है। इसके बाद यहां से बाकी इलाकों में गांजा बेचा जाता है। इस बारे में स्थानीय इकॉनॉमिक ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप अमरावती लाई जा रही है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और 74 लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया गया। ये बड़ी कार्रवाई स्थानीय क्राइम ब्रांच के द्वारा की गई है। आरोपी और जब्त किए गए माल को चांदूर पुलिस स्टेशन ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में आगे की जांच चांदूर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विलास कुलकर्णी के नेतृत्व में की जा रही है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: गणपति विसर्जन के दौरान झील में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

बता दें कि आंध्र प्रदेश से अमरावती तक गांजा की स्मगलिंग होने की खुफिया जानकारी पुलिस को मिली थी। स्थानीय क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खास प्लान बनाया। प्लान पर काम करते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान ऋषभ पोहोकार (उम्र 25), विक्की युवनाते (उम्र 20), शेख अरबाज शेख इलियास (उम्र 19) और शेख तौसीफ शेख लतीफ (उम्र 19) के तौर पर हुई हैं।

शेख अरबाज और शेख तौसीफ अमरावती जिले के ही रहने वाले हैं। विक्की चांदूर बाजार और ऋषभ मोर्शी तालुके का रहने वाला है। इन चारों से जितना गांजा बरामद किया गया है उसका मार्केट रेट करीब 74 लाख रुपए है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल, अपर पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातव, उप विभागीय पुलिस अधिकारी जितेंद्र जाधव, पुलिस निरीक्षक तपन कोल्हे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक नितिन चुलपार, संतोष मुंदाने, रवींद्र बावने, बलवंत दाभणे, पंकज फाटे, दिनेश कनोजिया, मूलचंद भांबूरकर, मोहन मोरे, अमोल देशमुख, विलास रोकडे, नीलेश डांगोरे, नितिन कलमकर, प्रमोद शिरसाट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बता दे कि अमरावती पुलिस की यह एक्शन एक बड़ी कार्रवाई समझी जा रही है। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा का पकड़ा जाना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे ड्रग्स के अंतर्राज्यीय कारोबार को रोकने में बहुत मदद मिलेगी।