13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: जानलेवा मुर्गा फाइट पर लगे लाखों के दांव, फार्म हाउस पर छापेमारी में 34 गिरफ्तार

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने आधी रात को एक फार्म हाउस पर रेड मारी तो हंगामा मच गया। फार्म हाउस पर मुर्गों के पैर में ब्लेड बांधकर लड़ाई कराते हुए हार जीत पर बेट लगाए जा रहे थे। इस लड़ाई को देखने वालों के लिए 5 हजार रुपए की एंट्री फीस रखी गई, जबकि 10 हजार से 10 लाख तक का दांव मुर्गा फाइट पर लग रहा था।

2 min read
Google source verification
murga_fight.jpg

Murga Fight

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने आधी रात को एक फार्म हाउस पर रेड मारी तो हंगामा मच गया। फार्म हाउस पर मुर्गों के पैर में ब्लेड बांधकर खतरनाक लड़ाई कराते हुए हार जीत पर बेट लगाए जा रहे थे। मुर्गों के इस लड़ाई को देखने वालों के लिए 5 हजार रुपए की एंट्री फीस रखी गई थीं। जबकि 10 हजार से 10 लाख तक का दांव मुर्गा फाइट पर लोग लगा रहे थे। पशु क्रूरता से भरे इस घातक खेल में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ लोग मौके से फरार हो गए।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुर्गा लड़ाई के शौकीनों को मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और रायगढ़ से बुलाया गया था। मुर्गे के पैर में ब्लेड और चाकू बांधकर मुर्गों की खतरनाक फाईट कराई जाती है। यह लड़ाई तब तक जारी रहती है जब तक एक पक्ष के मुर्गे की मौत नहीं हो जाती हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सुप्रिया सुले पर विवादित टिप्पणी को लेकर सीएम शिंदे ने अब्दुल सत्तार को चेताया, कहीं ये बात

बता दें कि तेलंगाना और आंध्रप्रदेश जैसे दक्षिण के राज्यों से खास ट्रेंड मुर्गे फाइट के लिए मंगाए गए थे। इन मुर्गों को शुरुआत से ही हिंसक बना दिया जाता है। इन्हें फाइट की लंबी ट्रेनिंग दी जाती है। इस मुर्गा फाइट को देखने के लिए बाकायदा एक सोशल मीडिया ग्रुप तैयार किया गया हैं, जिसमें करीब 150 लोग शामिल थे। इन सभी लोगों से पहले ही 5 हजार तक की एंट्री फीस जमा करवा ली गयी थी।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ये एक किस्म का सट्टा बाजार है और ऐसी चीजों पर भारत में रोक लगाई गई है। ऐसे में इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुल 4 टीम बनाई थी और फार्म हाउस को चारों ओर से घेर कर फिर छापा मारा गया, लेकिन खुद पुलिस को भी अंदाजा नहीं था कि फार्म हाउस में कितने लोग मौजूद हो सकते है। छापा पड़ते ही वहा भगदड़ सी मच गई। फार्म हाउस की दीवार बहुत छोटी थी, बगल में ही घना जंगल था ऐसे में सैकड़ों लोग दीवार कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन फिर भी 34 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस को फार्म हाउस के भीतर से 76 मुर्गे भी मिले।

इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि इस मुकाबले में 10 हजार से दस लाख रुपए का दांव लगाया जाता था। इससे कई गुना अधिक रकम कई बार जोश में आकर फाइट देखने आने वाले दर्शक भी लगाते हैं। लड़ाई से पहले मुर्गों की चोंच भी नुकीली बनाई जाती है, ताकि पैर में लगे ब्लेड के साथ साथ चोंच का भी पूरा उपयोग किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।