2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: लगभग डेढ़ लाख पशुओं में फैला लंपी वायरस, इलाज के बाद 90 हजार से ज्यादा हुए ठीक

अभी देश में लंपी वायरस का कहर थमता का नाम नहीं ले रहा है। देश के अकई हिस्सों से पशुओं में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक लंपी से 1 लाख 43 हजार 89 मवेशी संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 93 लाख 166 मवेशी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लंपी वायरस अब तक महाराष्ट्र के कुल 36 में से 32 जिलों के 3030 गांव में फैल चुकी है जबकि अब तक 97 फीसदी मवेशियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

2 min read
Google source verification
lumpy_virus.jpg

Lumpy Virus

अभी देश में लंपी वायरस का कहर थमता का नाम नहीं ले रहा है। देश के अकई हिस्सों से पशुओं में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक लंपी से 1 लाख 43 हजार 89 मवेशी संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 93 लाख 166 मवेशी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। बुधवार को पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं।

पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक महाराष्ट्र के कुल 36 में से 32 जिलों के 3,030 गांव में लंपी वायरस फैल चूका है। लंबी वायरस सिर्फ पशुओं में फैलता है और लंबे समय तक इसके प्रभाव से मौत भी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंपी वायरस होने पर पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठ, दूध उत्पादन में कमी, दूध न देना, भूख न लगना और आंखों से पानी आना जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: बॉयलर फटने से केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, दो की मौत, 11 की हालत गंभीर

पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने आगे बताया कि महाराष्ट्र में लंपी से प्रभावित पशुओं का इलाज जारी है और अब तक लंपी के 140.97 लाख टीके कई जिलों में उपलब्ध कराए गए हैं। सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक करीब 135.58 लाख मवेशियों का निशुल्कर वैक्सीनेशन किया जा चुका है। धुले, जलगांव, अहमदनगर, अकोला, जालना, सांगली, औरंगाबाद, बीड, कोल्हापुर, वाशिम, नंदुरबार और मुंबई उपनगरों में वैक्सीनेशन का प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 97 प्रतिशत मवेशियों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

नागपुर पहुंचा लंपी वायरस: बता दें कि अब तक लंपी से अछूता रहा महाराष्ट्र का नागपुर जिला भी लंपी की चपेट में आ गया है। नागपुर जिले के खापरखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के मिलने से किसानों में हंगामा मच गया है। संक्रमण को रोकने के लिए किसान मवेशियों का वैक्सीनेशन करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने संक्रमित मवेशियों के लिए एक अलग से रहने की व्यवस्था की भी डिमांड कर रहे है।

Story Loader