
Body
साल 2021 में भारत में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में आत्महत्या की घटनाएं सामने आई है। इस मामले में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश दूसरे और तीसरे स्थान पर है। पूरे देश में ऐसे 1,64,033 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पेशे या करियर से संबंधित समस्याएं, अलगाव की भावना, दुर्व्यवहार, हिंसा, पारिवारिक समस्याएं, मानसिक विकार, शराब की लत और वित्तीय नुकसान देश में सुसाइड की घटनाओं की मुख्य वजह हैं।
एनसीआरबी की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि साल 2020 में देश में सुसाइड के कुल 1,53,052 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, साल 2021 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2021 में कुल 1,64,033 सुसाइड के मामले दर्ज किए गए थे। इसमें कहा गया है कि आत्महत्या की दर में 6.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें: मुंबई में गड्ढे बने यमराज! पिछले 6 महीनों में हुई सबसे ज्यादा मौतें; ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों पर एक नजर
बता दें कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में महाराष्ट्र में आत्महत्या के सबसे ज्यादा 22,207 मामले दर्ज किए गए है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 18,925, मध्य प्रदेश में 14,965, वेस्ट बंगाल में 13,500 और कर्नाटक में 13,056 मामले दर्ज किए गए है। आत्महत्या के कुल मामलों का क्रमश: 13.5 प्रतिशत, 11.5 प्रतिशत, 9.1 प्रतिशत, 8.2 प्रतिशत और 8 प्रतिशत है।
देश में दर्ज किए गए सुसाइड के कुल मामलों में से इन 5 राज्यों में 50.4 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए है। बाकी के 49.6 प्रतिशत मामले 23 अन्य राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों में दर्ज किए गए है। देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सुसाइड के मामलों में कमी आई है। जो देश में दर्ज इस तरह की घटनाओं का केवल 3.6 प्रतिशत हैं।
दूसरी तरफ साल 2021 में केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा आबादी वाली दिल्ली में सुसाइड के सबसे अधिक 2,840 मामले सामने आए है। इसके बाद पुडुचेरी में 504 मामले दर्ज किए गए। गत वर्ष देश के 53 बड़े शहरों में सुसाइड के कुल 25,891 मामले सामने आए है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सुसाइड की उच्चतम दर (39.7) दर्ज की गई। इसके बाद सिक्किम (39.2), पुडुचेरी (31.8), तेलंगाना (26.9) और केरल में यह दर 26.9 दर्ज किया गया। साल 2021 में भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर आत्महत्या के मामलों की राष्ट्रीय दर 12 दर्ज की गई।
Published on:
29 Aug 2022 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
